BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

धारदार हथियार लेकर उत्पात मचाने वाले आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल, मोहल्लेवासियों ने की थी शिकायत…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) धारदार तलवार दिखाकर लोगों में भय और दहशत का वातावरण उत्पन्न करने वाले आरोपीयों को तखतपुर पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया हैं। कुछ दिनों पूर्व तखतपुर के देवांगन मोहल्ले में कुछ लोग धारदार हथियार लेकर आम जनता में भय उत्पन्न कर रहे थे, जिसके संबंध में तखतपुर के आम नागरिकों द्वारा थाना उपस्थित होकर सूचना दर्ज कराया गया था। जिसकी सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया था। वरिष्ठ अधिकारियों के मागदर्शन पर तखतपुर पुलिस द्वारा दहशत फैलाने वाले आरोपीयों की पतासाजी लगातार की जा रही थी, कि पुनः मुखबिर द्वारा सूचना मिली की राहुल धुरी अपने हाथ में धारदार हथियार लेकर मछली बाजार तखतपुर के पास लहराते हुए, आम जनता में भय उत्पन्न कर रहा है।

सूचना पर तखतपुर पुलिस द्वारा घेराबंदी कर राहुल धुरी को पकड़ा गया, जिसके पास से एक धारदार हथियार चाकू को बरामद कर जब्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम कर आरोपी राहुल धुरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। इसी क्रम में उसके एक अन्य साथी कान्हा पटेल पर भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गयी है। कार्रवाई में थाना प्रभारी तखतपुर देवेश सिंह राठौर, सउनि धमेन्द्र शर्मा, सउनि भुनेश साहू, आरक्षक आशीष वस्त्रकार, सुनील सूर्यवंशी, आकाश निषाद की विशेष भूमिका है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!