BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

BILASPUR: शादी का झांसा देकर आरक्षक ने किया दुष्कर्म, सरकंडा थाने में पदस्थ था आरक्षक, युवती के जहर सेवन के बाद हुआ था फरार, घर लौटते ही सरकंडा पुलिस ने ही किया गिरफ्तार, जानिए मामला……

Bilaspur: (प्रांशु क्षत्रिय) शादी करने का झांसा देकर युवती से अनाचार करने वाले फरार आरक्षक को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सरकण्डा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की सरकण्डा थाने में पदस्थ आरक्षक सौरभ चौबे पिता सुरेश चौबे उम्र 28 वर्ष से पुलिस भर्ती के दौरान जान पहचान हुई थी। उसके बाद आरक्षक ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया था। शादी करने का झांसा देकर उसने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाया। युवती ने शादी करने का दबाव बनाया तो उसने इनकार कर दिया। जिसके बाद पीड़िता रिपोर्ट लिखाने के लिए सरकण्डा, सकरी, सिविल लाइन थाने की चक्कर लगाती रही। सुनवाई नहीं होने पर उसने जहर का सेवन कर लिया था। जानकारी होने पर आनन फानन में युवती की रिपोर्ट पर आरक्षक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया था। घटना के बाद से आरक्षक सौरभ चौबे ड्यूटी से नदारद था। गुरूवार को पुलिस को सूचना मिली आरक्षक सौरभ अपने घर आया हुआ है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...