BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

BILASPUR: पति के साथ मॉर्निग वॉक पर निकली सहायक प्रध्यापक, रिवर व्यू रोड में पहुंच गए लुटेरे छीना मंगलसूत्र हुए फरार, CCTV के आधार सिविल लाइन पुलिस कर रही मामले की जांच…..

बिलासपुर:(प्रांशु क्षत्रिय) पति के साथ मार्निंग वॉक में गई महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र छीनकर बाइक सवार फरार हो गए। महिला ने मदद के लिए आवाज लगाई, जब तक देर हो चुकी थी। सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार तिलक नगर निवासी डॉ. मेघा दाभड़कर पति अरूण दाभड़कर उम्र 60 वर्ष डीपी विप्र कॉलेज में सहायक प्रध्यापक के पर में कार्यरत है। महिला ने वर्ष 2010 में मुंबई से एक सोने का मंगलसूत्र खरीदा था। रोज की तरह मंगलवार की सुबह 5 बजे अपने पति के साथ मार्निंग वॉक में निकली थी। पति-पत्नी अरपा नदी के किनारे रिवर व्यू में मार्निंग वॉक करते हुए पैदल जा रहे थे। इस दौरान पति 500 मीटर आगे-आगे चल रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार बाइक सवार महिला के पास आए और गले से सोने का मंगलसूत्र छीनकर भागने लगे। महिला ने अपना मंगलसूत्र पकड़ लिया। इसके बावजूद मंगलसूत्र का एक भाग टूटकर बाइक सवार युवकों के हाथ में चला गया और वह मौके से फरार हो गए। महिला ने मदद के लिए आवाज लगाई। यह देखकर पति अरूण दाभड़कर और जैबक नाम व्यक्ति उसके पीछे दौड़े। लेकिन तेज रफ्तार बाइक चलाते हुए आरोपी फरार हो गए। सिविल लाइन पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

CCTV में रिकार्ड हुई घटना:-

रिवर व्यू में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। चैन स्नेचिंग की यह घटना भी कैमरे में रिकार्ड होने की बात कही जा रही है। सिविल लाइन पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही बाइक सवारों का पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!