BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

तखतपुर के SBI बैंक में घुसकर बैंककर्मियों से मारपीट करने वाले 3नो युवक हुए गिरफ्तार, 50 हजार घुस लेने की बात आ रही सामने, जानिए पुरा मामला…..

तखतपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) भारतीय स्टेट बैंक के तखतपुर शाखा में लोन खेत को बंधक से छुड़ाने के लिए आए युवकों ने बैंक के फील्ड मैनेजर और ब्रांच मैनेजर के साथ मारपीट कर दिया। घटना के समय युवक शराब के नशे में धुत्त थे। घटना के बाद बैंक कर्मियों ने तखतपुर थाने में मामला दर्ज कराया है। मैनेजर की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि मुंगेली जिले के परिया थाना क्षेत्र के डांडगांव का निवासी लाभम टोंडे पिता कृष्ण कुमार टोंडे उम्र 25 वर्ष ने तखतपुर के एसबीआई बैंक से केसीसी और हार्वेस्टर के लिए लगभग 22 लाख रुपए लोन लिया था। उसके बदले में उसका खेत बैंक में बंधक था। फील्ड मैनेजर प्रेम जायसवाल से खेत को बंधन मुक्त करने को लेकर बातचीत चल रही थी। उसने केसीसी का लोन जमा करा दिया था, लेकिन हार्वेस्टर का लोन नहीं पटा रहा था। वह बैंक के फील्ड मैनेजर से अपनी बंधक जमीन में से एक एकड़ को मुक्त करने के लिए कह रहा था। जिसे बेच कर वह हार्वेस्टर का लोन और बाहरी कर्ज को चुकाना चाह रहा था। इसी बात को लेकर लाभम की बैंक के फील्ड मैनेजर प्रेम जायसवाल से कई दिनों से बातचीत चल रही थी।

फील्ड मैनेजर ने मना किया तो की मारपीट:-

सोमवार दोपहर 12 बजे लाभम अपने दो साथी राघव व विकास भारद्वाज निवासी ग्राम डांडगांव के साथ बैंक पहुंचा और खेत को बंधक मुक्त करने की बात की। प्रेम जायसवाल द्वारा मना किए जाने पर लाभम, प्रेम जायसवाल के साथ मारपीट करने लगा। उस समय बैंक के शाखा प्रबंधक अंकित भूषण लाल फील्ड मैनेजर के केबिन में ही मौजूद थे। उन्होंने युवकों को रोकने का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट की।

काम कराने फील्ड मैनेजर को दिया था 50 हजाR: लाभम

मारपीट करने वाले युवक लाभम टोंडे का कहना है, कि उसने एसबीआई के तखतपुर शाखा से हार्वेस्टर के लिए 18 लाख 95 लोन लिया था। साथ ही केसीसी का 3 लाख 85 हजार का लोन था, केसीसी के लिए मेरे जमीन को बंधक बनाए थे, लेकिन जब केसीसी लोन के 3 लाख 85 हजार को पटा दिया, तो जमीन को बैंक से बंधक की एंट्री हटा देना था। फील्ड मैनेजर प्रेम जायसवाल से बंधक हटाने को लेकर चार महीने से बातचीत कर रहा था, लेकिन वह बंधक हटाने के लिए एक लाख रुपए मांग कर रहा था। काम करने के लिए उसे शिखर रेसीडेंसी के पास 50 हजार दिया था। उसके बाद भी वह घुमा रहा और कह रहा था। कि पूरा लोन पटाओगे तो बंधक से हटेगा उसके आश्वासन पर मैंने खेत का सौदा कर दिया था और खरीदार से ही पैसे लेकर केसीसी को पटाया था। अब बंधक नहीं हटने से खरीदार रजिस्ट्री के लिए परेशान कर रहा था, लेकिन रजिस्ट्री के लिए बंधक हटाना जरूरी था। आज घर से ही सोच कर आया था कि काम नहीं होगा तो सबक सिखाऊंगा।

घटना के बाद तखतपुर पुलिस ने तीनों साथियों को किया गिरफ्तार:-

बैंक में घुसकर बैंककर्मियों से मारपीट का वीडियो CCTV कैमरे में कैद हो गया, जिसके बाद पुलिस ने लाभम टोंडे पिता कृष्ण कुमार टोंडे उम्र 25 वर्ष, बेनिस भारद्वाज पिता राघव भारद्वाज उम्र 25 वर्ष व विकास भारद्वाज पिता राघव भारद्वाज उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम डांडगांव थाना पथरिया जिला मुंगेली के विरुद्ध धारा 132, 121(1), 221, 296, 351(2), 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध आरोपीयों को गिरफ्तार किया हैं। वहीं मामले की जांच जारी हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!