Raftaar News Cg

कौड़िया में चाकूबाजी की घटना, सीपत पुलिस ने किया आरोपियों को चंद घंटों में गिरफ्तार

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम कौड़िया में रविवार को मामूली विवाद पर ट्रक ड्राइवर और हेल्फर पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को सीपत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीपत पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अशोक कुमार केवट ट्रक ड्राइवर परमानंद साहू के साथ ट्रक क्रमांक सीजी 10 एव्ही 6785 में हेल्फरी का काम करता है। जो रविवार 23 अक्टूबर को 8:30 बजे उक्त ट्रक को लेकर दिवाली पर पटाखे छोड़ने अपने गांव कौड़िया आया था। ट्रक को साईं मंदिर के पास खड़ा कर गाड़ी से उतर रहे थे। उसी समय गांव के ललित यादव, नूतन राठौर, व्यास राठौर एवं अजय यादव आए और ट्रक को यहां क्यों खड़ा किए हो कहकर गाली-गलौज कर हाथापाई मारपीट कर गाड़ी को तोड़फोड़ करने लगे। मारपीट के दौरान अशोक केवट पर चाकू से हमला किया गया तथा ड्राइवर परमानंद साहू को लाठी से मारपीट कर चोट पहुंचाया गया। इस घटना की जानकारी अशोक केवट के भाई रामेश्वर केवट द्वारा थाने में दर्ज कराई गई। घटना की संपूर्ण जानकारी सीपत थाने द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर को दी गई। जिनके निर्देशन में आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया गया। तथा घटना में प्रयुक्त चाकू को आरोपी ललित यादव के कब्जे से जप्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक हरिश्चंद्र टांडेकर, उप निरीक्षक एस केरकेट्टा, राकेश पटेल, स.उ.नि. अभय सत्यार्थी, प्रधान आरक्षक उमाशंकर राठौर, सैयद अकबर अली, आरक्षक चंद्रप्रकाश भारद्वाज, दीपक साहू, विनोद केवट, डेविड कुमार का विशेष योगदान रहा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर-कटनी रेल लाइन पर ट्रेन की चपेट में आए युवक की मौत..शव के हुए कई टुकड़े! बिलासपुर में बाल संप्रेक्षण गृह चौकीदार हत्याकांड; प्रयागराज से एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार..चौथे दि... खम्हरिया में 71 बेटियों को मिली सरस्वती योजना की साइकिलें..शिक्षा की राह हुई आसान: देवेश शर्मा! विधानसभा में गरजे अटल श्रीवास्तव: डीएपी, डीजल और बिजली संकट पर सरकार को घेरा! राम मंदिर चंदा-चढ़ावा विवाद; बिलासपुर में कांग्रेस का भाजपा पर बड़ा हमला..सुप्रीम कोर्ट निगरानी में ... बिलासपुर; मोबाइल के विवाद में ढाबे को जलाने की कोशिश, 6 आरोपी गिरफ्तार..संचालक पर पेट्रोल छिड़ककर हत... सीपत; दर्राभांठा पंचायत में लाखों के खेल का आरोप: खेल मैदान से लेकर 22 लाख की निकासी तक जांच की मांग... बुके नहीं, बुक बनी जन्मदिन की शुभकामना; समाजसेवी दिनेश चंदानी ने SSP रजनेश सिंह को भेंट की प्रेरक पु... बिलासपुर; करगी रोड डिरेलमेंट का खुलासा; आरपीएफ ने 10 आरोपियों को दबोचा, मुख्य आरोपी फरार..नर्मदा एक्... सीपत रोड पर दो दिन पुरानी युवक की लाश मिलने से हड़कंप; शरीर पर चोट के निशान..हत्या के एंगल से जांच म...