BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

KOTA: जुआड़ियो की फड़ में पुलिस की रेड, कांग्रेस पार्षद व सरपंच समेत 22 जुआड़ी गिरफ्तार, पुलिस कर रही मामलें की जांच…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के कोटा थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे कांग्रेस पार्षद व सरपंच सहित 22 जुआरियों को पकड़ा हैं। पुलिस ने मौके से 7 कार, 22 मोबाइल फोन और लगभग 3.5 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की शाम को पुलिस की टीम को सूचना मिली कि कोरी डैम के किनारे कई फड़ लगाकर लोग लाखों रुपयों का जुआ खेल रहे हैं। इस सूचना पर तत्काल एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय को थाना प्रभारी कोटा के साथ पर्याप्त बल के साथ भेजा गया। पुलिस बल के पहुंचने पर जुआड़ियों के चार फड़ लगे हुए थे। पुलिस को देखकर जुआड़ियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया।पुलिस ने डैम के पास बने सिंचाई विभाग की बिल्डिंग के बाउंड्री में जुआरियों को लाकर जांच की और सभी फड़ों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कुल 3 लाख 49 हजार 215 रुपये नगद, ताश के पत्ते, 7 कारें और 22 मोबाइल फोन जब्त किए गए। इस कार्यवाही में सकरी के कांग्रेस पार्षद अमित भारते व हाफा सरपंच संदीप मिश्रा समेत कुल 22 जुआरी पकड़े गए।

ये हैं पकड़े गए 22 जुआरी…….

1. सुनील यादव (चाटींडीह रपटा चौक, बिलासपुर)

2. श्याम मूर्ति (चाटीडीह रामायण चौक)

3. अमित सिंह (लक्ष्मीनगर, रायपुर)

4. राजेश साहू (गोंडपारा कोतवाली बिलासपुर)

5. दिनेश सिंह (बँधवापारा सतबहानिया मंदिर)

6. संजीव साहू (तखतपुर)

7. महेश कुमार गबेल (चाटीडीह)

8. हरिओम साहू (खमतराई बिलासपुर)

9. चंद्रप्रकाश मेरावी (नगोई तखतपुर)

10. दीपक सोनी (अशोक विहार फेस-2 बिलासपुर)

11. अमित पहाड़ी (सकरी बिलासपुर)

12. अमित भारतै (सकरी बिलासपुर)

13. दीपक साहू (गोदैया रतनपुर)

14. संदीप मिश्रा (नीलपैलेस बिलासपुर)

15. शिवेंद्र प्रताप कौशिक (नगोई तखतपुर बिलासपुर)

16. राकेश सिंह (दयालबन्द बिलासपुर)

17. सूरज वस्त्रागार (अमेरी बिलासपुर)

18. संजय ध्रुव (जबड़ा पारा बिलासपुर)

19. श्रीकान्त तिवारी (मंगला बिलासपुर)

20. अकबर ख़ान (दयालबंद बिलासपुर)

21. जितेश मोर (मालखरोदा सक्ति)

22. अर्पित सहगल (नारियल कोठी सिविल लाइन बिलासपुर)

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....