BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

BILASPUR: उद्यानिकी फसलों का बीमा कराने अंतिम तिथि 31 जुलाई, इन जगहों से करा सकते हैं बीमा, कम प्रीमियम से हो सकता है नुकसान की भरपाई…मार्गदर्शन करने ब्लॉकवार संपर्क अधिकारी नियुक्त, जानिए…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) उद्यानिकी फसलों की पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के लिए 31 जुलाई तक अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। ऋणि और अऋणि दोनों प्रकार के किसानों को योजना के तहत बीमा आवरण प्रदान किया जायेगा। राज्य सरकार द्वारा भारतीय कृषि बीमा कम्पनी के सहयोग से यह महत्वपूर्ण योजना जिले में लागू की गई है। वर्तमान खरीफ मौसम में जिले को 80 हेक्टेयर रकबा का लक्ष्य मिला है।

उप संचालक उद्यानिकी विभाग श्री लावत्रे ने बताया कि इच्छुक किसानों को निकटतम राष्ट्रीयकृत बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, जिला सहकारी बैंक, प्राथमिक सहकारी समितियां, लोक सेवा केन्द्र, भारत सरकार की बीमा पोर्टल अथवा डाक विभाग के जरिए बीमा कराया जा सकता है। बीमा कराने के लिए जो जरूरी दस्तावेज हैं, उनमें नवीनतम आधार कार्ड की कॉपी, नवीनतम भूमि प्रमाण पत्र (बी1, पी 2) की कॉपी, बैंक पासबुक के पहले पन्ने की कॉपी जिस पर खाता क्रमांक, आइएफएससी कोड एवं बैंक का पता साफ दिखाई दे रहा हो, फसल बोआई का प्रमाण पत्र, किसान का वैध मोबाईल नम्बर एवं बटाईदार/कास्तकार/साझेदार किसानों के लिए फसल साझा एवं कास्तकार घोषणा पत्र अपलोड कराना होगा। बिलासपुर जिले के लिए टमाटर, बैगन, मिर्च, अदरक, केला, पपीता एवं अमरूद की फसलों का बीमा कराया जा सकता है।

टमाटर के लिए प्रति हेक्टेयर बीमित राशि 1.20 हजार एवं किसान प्रीमियम 6 हजार, बैंगन के लिए 77 हजार एवं किसान प्रीमियम 3,850 रूपये, मिर्च के लिए 90 हजार एवं किसान प्रीमियम 4500, अदरक के लिए 1.50 लाख एवं किसान प्रीमियम 7500, केला के लिए 1.65 लाख एवं प्रीमियम 8250 रू, पपीता के लिए 1.25 लाख एवं प्रीमियम 6250 तथा अमरूद के लिए 45 हजार एवं प्रीमियम राशि 2250 रूपये निर्धारित की गई है। दावा राशि का भुगतान किसानों के बैंक खाते में किया जायेगा। किसानों को फसल क्षति की सूचना बीमा कम्पनी को देने की जरूरत नहीं है। ओला एवं चक्रवाती हवाओं से नुकसान होने पर 72 घण्टे के भीतर फसल का ब्यौरा, क्षति की मात्रा, कारण और फोटो के साथ सूचित करें। उद्यान विभाग द्वारा किसानों की सुविधा के लिए विकासखण्ड वार संपर्क अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनमें बिल्हा ब्लॉक के लिए अशोक कुमार परस्ते,सीनियर एचडीओ मो. 96174 83390, तखतपुर के लिए जैनेन्द्र कुमार पैंकरा उद्यान विकास अधिकारी मो. 6265981957, कोटा के लिए साधुराम नाम सीनियर एचडीओ मो 91654 90297, मस्तुरी के लिए आरके जगत उद्यान अधीक्षक 80852 80923 तथा बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि श्री थानेश्वर साहू 99071 22727 को प्रभारी नामित किया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!