BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

BILASPUR: 11 साल से ड्यूटी से नदारद तखतपुर का पटवारी सेवा से बर्खास्त, कलेक्टर के निर्देश पर हुई कार्यवाही…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिला कलेक्टर अवनीश शरण ने सरकारी दफ्तरों में ड्यूटी से लगातार गायब रहने वाले कर्मचारी, अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, जिस पर अमल शुरू हो गया है। इसी के तहत तखतपुर तहसील कार्यालय का 11 साल से गायब पटवारी सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। तखतपुर के एसडीओ (राजस्व) ने पटवारी राजेश सिंह को 4 अगस्त 2013 से अस्वस्थ होने का कारण बताकर कार्यालय में उपस्थित नहीं होने पर सिविल सेवा नियम के अंतर्गत सेवा से पृथक करने के आदेश दिए।गौरतलब है, कि टीएल बैठक में कलेक्टर ने सरकारी दफ्तरों में लंबे समय से नदारद रहने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए थे। समीक्षा के दौरान 7 विभागों के 25 कर्मचारियों के लंबे समय से ड्यूटी पर उपस्थित नहीं होने की जानकारी सामने आई थी। इसके बाद कलेक्टर ने सभी विभागों के कार्यालय अधीक्षकों को 20 जुलाई तक ऐसे सभी कर्मचारियों की सूची के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!