ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

धान खरीदी में 50 हजार की धोखाधड़ी, फरार आरोपी गिरफ्तार!

बलौदाबाजार: (प्रांशु क्षत्रिय) धान खरीदी-बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में पलारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने भाई के साथ मिलकर धान खरीदी केंद्र में फर्जी तरीके से लेनदेन दिखाकर ₹50,200 की धोखाधड़ी की थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी संजय कुमार वर्मा, शाखा प्रबंधक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, कोदवा ने 23 जनवरी 2026 को थाना पलारी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि धान खरीदी केंद्र खरतोरा की जांच के दौरान गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। जांच में पाया गया कि प्रभारी समिति प्रबंधक ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अपने बड़े भाई संतोष कुमार गेंडरे के नाम पर 21 जनवरी 2026 को टोकन जारी किया। इसके बाद बिना धान लाए ही 53 कट्टा (21.20 क्विंटल) धान की फर्जी खरीदी दिखाकर तौल पत्रक जारी किया गया और ऑनलाइन प्रविष्टि कर ₹50,200 का भुगतान कर दिया गया। इस कृत्य से शासन को आर्थिक नुकसान हुआ। मामले में थाना पलारी पुलिस ने अपराध क्रमांक 35/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पहले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था, जबकि मुख्य आरोपी संतोष कुमार गेंडरे फरार चल रहा था। पुलिस ने लगातार तलाश के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपने भाई के साथ मिलकर धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी को 18 मार्च 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच अभी जारी है और अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त!