BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

BILASPUR: घर पर सो रही महिला से छेड़खानी करने कमरे में घुसा युवक, स्पर्श किया तो हुआ एहसास…जाग उठी महिला, आवाज लगाई तो आ गए पति व मोहल्लेवासी, स्कूटी छोड़ भागा आरोपी, सरकंडा पुलिस ने किया गिरफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) महिला खाना खाकर अपने कमरे में सो रही थी। पति छत ऊपर टहल रहे थे। इसी दौरान एक युवक घर के अंदर घुसकर महिला से छेड़खानी करने लगा, जिससे महिला की नींद खुल गई और चिल्लाने लगी। इसके बाद युवक भाग गया। सूचना पर सरकंडा पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

सरकंडा पुलिस ने बताया कि 16 जुलाई की शाम महिला खाना खाकर अपने कमरे में सोई थी। घर का दरवाजा खुला था, पति छत पर टहल रहे थे। अचानक शरीर में स्पर्श होने का अहसास होने से महिला उठ गई। तब आरोपी अतुल सोनकर उम्र 25 वर्ष निवासी चांटीडीह बिस्तर के पास बैठा था। आरोपी ने महिला को चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद महिला विरोध करते हुए आवाज लगाई। जिसे सुनकर पति व आसपास के लोग आ गए और आरोपी अतुल को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी चकमा देकर अपनी स्कूटी छोड़कर भाग गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
खच्चरों पर घमासान..वायरल ऑडियो से बवाल; बिलासपुर महापौर और पति अशोक विधानी पर पशु सेवकों को धमकाने क... बेलतरा में विकास का बड़ा धमाका; 18.96 करोड़ से संवरेंगी सड़कें, बनेंगी नालियां और चाटीडीह में बनेगा ... बिलासपुर में रेस्क्यू किए खच्चरों की सुपुर्दगी पर सवाल; गौठान से महापौर पति के ईंट-भट्ठे पहुंचाने का... गरबा की ड्रेस, हाथ में सिगरेट और पिस्टलनुमा वस्तु; वायरल वीडियो पर पुलिस का शिकंजा..9 गिरफ्तार! बिलासपुर; शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया, दुष्कर्म का आरोप..रायपुर से आरोपी गिरफ्तार! यू-डाइस अपडेट में लापरवाही पड़ी भारी : बेमेतरा के 17 स्कूलों पर कार्रवाई, 120 शिक्षक-कर्मचारियों का ... सफाई व्यवस्था देखने निकले डिप्टी CM अरुण साव : तालाब की गंदगी देख अधिकारियों को लगाई फटकार, सफाई व्य... सेलर में जमीन की नापजोख पर बवाल; एक खसरे की जांच पर सवाल..सीमांकन या सियासी निशाना? 80 से ज्यादा घरो... खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय में छात्रों का फूटा गुस्सा : मुख्य द्वार पर धरना देकर लगाए ‘कुलपति हटाओ’... बिलासपुर; बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान..खेत में मेढ़ बांधने गए किसान की मौत!