BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

BILASPUR: मोहर्रम पर्व सौहार्द्रपूर्ण ढंग से मनाने शांति समिति की बैठक हुई संपन्न, सुविधाएं उपलब्ध कराने विभिन्न विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारियां…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मोहर्रम पर्व आपसी भाईचारे के साथ सौहार्द्रपूर्ण ढंग से मनाने का निर्णय लिया गया। एडीएम आरए कुरूवंशी ने शहर की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप सदभावनापूर्वक पर्व मनाने की अपील की।

शांति समिति के सदस्यों ने भी शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने का भरोसा दिलाया। बैठक में पुलिस विभाग को मोहर्रम पर्व के दिन ताजिया एवं विसर्जन के दौरान सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने, नगर निगम को ताजिया एवं विसर्जन स्थल की साफ-सफाई के साथ लाईट एवं पेयजल की व्यवस्था करने के साथ विद्युत विभाग को सुचारू बिजली व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं स्वास्थ्य विभाग को पर्व के दौरान आपातकालीन चिकित्सा की तैयारी के साथ सतर्क रहने को कहा गया। इस अवसर पर एडिशनल एसपी उमेश कुमार कश्यप, सिटी एसपी पूजा कुमार, संयुक्त कलेक्टर एसएस दुबे, नगर निगम के अपर आयुक्त खजांची कुमार, शांति समिति के सदस्य हबीब मेमन, इरशाद अली, फिरोज कुरैशी सहित शांति समिति के सदस्य मौजूद थे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!