ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; सिविल लाइन पुलिस गई थी गांजा तस्कर पकड़ने, दबोच लिए लकड़ी तस्कर!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के कुदुदंड इलाके में शनिवार को एक अनोखा मामला सामने आया जब सिविल लाइन पुलिस गांजा और नशीले पदार्थ बेचने वालों की तलाश में निकली थी, लेकिन मौके पर पेड़ तस्करों का भंडाफोड़ हो गया। सरकारी जमीन पर लगे बेशकीमती और विशालकाय पेड़ों की अवैध कटाई कर रहे मजदूर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। घटना होमगार्ड कार्यालय के सामने स्थित मां तुलजा भवानी मंदिर के पीछे की है, जहां नदी किनारे सरकारी जमीन पर बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई की जा रही थी। पेड़ के टुकड़े ट्रैक्टर में लोड कर अवैध रूप से ले जाने की तैयारी की जा रही थी। इसी बीच गांजा तस्करों की तलाश में गश्त कर रही सिविल लाइन पुलिस टीम वहां पहुंची और रंगे हाथों मजदूरों को पकड़ लिया। पुलिस की गिरफ्त में आए मजदूरों ने पूछताछ में बताया कि वे तुर्काडीह इलाके के रहने वाले हैं और पेड़ काटने का निर्देश रोहित माली नामक व्यक्ति ने दिया था। ये लकड़ियाँ बिना नंबर के ट्रैक्टर में लोड की जा रही थीं, जो मणिशंकर कुर्रे का बताया गया। पुलिस की कार्रवाई को देखते ही दोनों मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गए। सिविल लाइन पुलिस ने बिना नंबर के ट्रैक्टर समेत बड़ी मात्रा में कटे हुए पेड़ के टुकड़े जब्त कर लिए हैं। मजदूरों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही पूरे मामले की जानकारी वन विभाग को दे दी गई है और आगे की कार्रवाई अब वन विभाग द्वारा की जाएगी। स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह इलाका काफी समय से पेड़ तस्करों के निशाने पर है, लेकिन प्रशासन की ढिलाई के चलते इन पर कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। पेड़ों की खुलेआम कटाई और ट्रैक्टर से उनका परिवहन इस बात का सबूत है कि तस्करों के हौसले कितने बुलंद हैं। अब देखना यह होगा कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी कब तक होती है और क्या वन विभाग इस अवैध कटाई पर कोई ठोस कार्रवाई करता है या मामला सिर्फ कागजों तक सीमित रह जाता है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...