BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

BILASPUR: MP का आरोपी बना एकता जैन..लड़की का भाई, जज, अधिकारी, एजेंट बनकर सरकंडा के साफ्टवेयर इंजीनियर से 1 करोड़ 39 लाख 54 हजार 277 रुपए की ठगी, आरोपी गिरफ्तार, जानिए मामला……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मिमिक्री में माहिर एमपी के आरोपी ने युवती बनकर सरकंडा के युवक से मोबाइल में बात की और शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद आरोपी खुद ही अलग-अलग आवाज बदलकर युवती का भाई, कोर्ट का जज, प्रापर्टी टैक्स ऑफिसर और लोन रिकवरी एजेंट बनकर युवक से 1 करोड़ 39 लाख 54 हजार 277 रुपए ठग लिए। पुलिस ने मध्य प्रदेश के मैहर से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया हैं।

इस मामले का खुलासा करते पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश के मैहर स्थित कटारा बाजार निवासी रोहित जैन पिता रमेश चंद्र जैन उम्र 33 वर्ष स्कूल समय से लोगों की मिमिक्री करने में माहिर है। किसी महिला, पुरूष, फिल्मी कलाकार और नामी व्यक्तियों की हुबहू नकल कर आवाज निकाल लेता है। रोहित अपने भाई के घर पुणे गया था। जहां उसकी मुलाकात सरकंडा निवासी नितिन जैन जो मल्टीनेशनल कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर से हुई। नितिन की शादी करने के लिए पूरा परिवार अच्छी लड़की की तलाश कर रहा था। रोहित ने शादी के लिए लड़की तलाश करने की बात कही। कुछ दिन बाद रोहित ने इंटरनेट से 2-3 युवतियों की फोटो निकालकर नितिन जैन को भेजी। उसमें से एक युवती को नितिन ने पसंद कर लिया। इसके बाद रोहित का खेल शुरू हो गया। मिमिक्री में माहिर रोहित खुद आवाज बदलकर एकता जैन नामक युवती बन गया। वहीं मोबाइल में नितिन से बात करने लगा। आवाज बदल-बदलकर एकता जैन का मामा का लड़का अंशुल जैन, जिला न्यायाधीश सुब्रमन्यम स्वामी हैदराबाद, प्रापर्टी टैक्स आफिसर रामकृष्ण चेन्नई, मोबाइल लोन एक का रिकवरी एजेंट व बॉस, आरबीआई इंस्पेक्टर बनकर 1 करोड़ 39 लाख 54 हजार 277 रूपए की नितिन जैन से ठग की। सरकंडा पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई। साइबर सेल और बैंक खातों की जानकारी मिलाकर पुलिस मध्य प्रदेश के मैहर स्थित कटारा बाजार पहुंची। जहां करोड़ों की ठगी करने वाले रोहित जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

इन-इन लोगों की निकाली आवाज…

सबसे पहले एकता बना, 30 लाख करा लिया जमा:-

रोहित सबसे पहले काल्पनिक नाम एकता जैन बना। एकता जैन बनने के लिए उसने लड़की की आवाज निकालकर नितिन से मोबाइल में बात की। नितिन ने बात करने के बाद उससे शादी करने की इच्छा जताई। इसके बाद बीमार होने और अन्य आवश्यकता होने का झांसा देकर नितिन से करीब 30 लाख रूपए विभिन्न बैंक अकाउंट में जमा करा लिया।

युवती का भाई बनकर विवाह के लिए दी सहमति लूटा 30 लाख:-

रोहित कुछ दिन बाद आवाज बदलकर एकता जैन का भाई अंशुल जैन बन गया। इसके लिए उसने एक नया सिम कार्ड खरीदा। वहीं एकता जैन का भाई अंशुल जैन बनकर नितिन जैन को कॉल किया। उसने अपनी बहन से विवाह की पारिवारिक सहमति दी। वहीं शेयर मार्केट में नुकसान, प्रॉपर्टी टैक्स पटाने, फैमली डिस्प्यूट झांसा देकर 30 लाख रूपए एंठ लिए।

हैदराबाद के इंकम टैक्स विभाग का बना जज, गिरफ्तार होने की बात कहकर ठगा 20 लाख:-

आरोपी ने पुणे जाकर एक नई कहानी बनाई, जिसमें लड़की एकता जैन के परिवार का हैदराबाद में प्रापर्टी होना बताया। हैदराबाद जाकर उसने नया सिम कार्ड खरीदा। जिसके बाद आवाज बदलकर हैदराबाद के इंकम टैक्स विभाग का जज सुब्रमण्यम बन गया। वहीं नितिन के मोबाइल में कॉल कर एकता के गिरफ्तार होने का झांसा देकर करीब 20 लाख रूपए ठग लिया।

प्रापर्टी टैक्स अधिकारी बनकर ठगा 15 लाख:-

आरोपी रोहित मिमिक्री करने में इतना माहिर था, कि वह प्रापर्टी टैक्स अधिकारी रामकृषण्ण चेन्नई बन गया। नितिन जैन के मोबाइल में कॉल कर तमिल में बात करने लगा। वहीं एकता जैन की चेन्नई में भी प्रापर्टी का टैक्स जमा न होने के कारण उसकी गिरफ्तारी होने का डर दिखाया। वहीं नितिन से 15 लाख रूपए विभिन्न बैंक अकाउंट में जमा करा लिया।

आरबीआई अधिकारी बनकर 20 लाख की ठगी:-

नितिन जैन को झांसे में लेने के लिए रोहित इस बार आर.बी.आई. अधिकारी बन गया। बदली आवाज निकालकर उसने नितिन को कॉल किया। इन्स्टेन्ट लोन एप के माध्यम से रकम अदायगी न कर पाने के कारण तुम जांच एजेंसी के सर्विलांसस में हो और पुलिस व ईंडी अधिकारी तुम्हारे घर पर रेड करने वाली है, कहकर नितिन को डराने लगा। खुद नितिन के घर का दरवाजा खटखटाने और फोटो खींचकर भेजता था। डर के कारण नितिन ने करीब 20 लाख रूपए ट्रांसफर कर दिए।

आरोपी रोहित से घटना में प्रयुक्त इन सामानों की हुई जप्ती:-

मामले में आरोपी रोहित जैन पिता रमेश चन्द्र जैन उम्र 33 वर्ष सा. कटरा बाजार जैन एजेन्सी वार्ड न. 15 मैहर थाना मैहर जिला मैहर (म.प्र.) को मैहर से हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। घटना में प्रयुक्त 02 नग एण्ड्रायड फोन 02 नग कि-पैड फोन 11 नग सिम कार्ड जब्त किया गया है, आरोपी का अपराध स्वीकार करने से आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

ठगी की रकम से इंटरनेट में खेला जुआ:-

1 करोड़ 39 लाख 54 हजार 277 रूपए की ठगी करने वाले रोहित जैन को जुआ खेलने की लत है। नितिन जैन से ठगी की रकम मिलते ही रोहित इंटरनेट में जुआ खेलने लगा। वहीं करोड़ों रूपए जुआ में हारने की बात कही। हालांकि पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस द्वारा करीब 35 से 40 बैंक खाते जांच के बाद फ्रीज किए गए है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; मजदूर दिलाने के बहाने लूट:फोन कर बुलाते थे रेलवे स्टेशन; सुनसान जगह ले जाकर करते थे वारदात... कोरबा में बड़ा औद्योगिक हादसा : कार्बन फैक्ट्री का बॉयलर फटा, बहने लगा गर्म लावा! रायगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात: मां ने ढाई साल के बेटे की पत्थर से कुचलकर हत्या की, अपहरण की झ... फर्जी RTO ई-चालान के नाम पर 7.42 लाख की ठगी, APK फाइल से मोबाइल हैक कर उड़ा दी रकम! CSMCL में 115 करोड़ का ओवरटाइम घोटाला उजागर: कागजों में दिखाया गया एक्स्ट्रा काम, ACB-EOW की कार्रवा... कोरबा में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला: पहचान की कोशिश जारी! बिलासपुर में फर्जी स्कूल का खुलासा: शिक्षा विभाग पर सवाल; बिना अनुमति 12वीं तक संचालित हो रहा स्कूल,... छातागढ़ पिकनिक स्पॉट पर हादसा; शिवनाथ नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत...तीन दोस्त बाल-बाल... टीन शेड में दौड़ा करंट बना जानलेवा; सर्विस वायर में करंट फैलने से 47 वर्षीय सफाईकर्मी की मौत! बिलासपुर; पचपेड़ी प्रेस क्लब का शपथ समारोह आज: रेस्ट हाउस पचपेड़ी में दोपहर 12 बजे होगा आयोजन, विधाय...