Raftaar News Cg

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 हेतु दिया गया प्रशिक्षण….!! मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन होगा 2 अगस्त को……??

बेलतरा:- (विजय साहू की रिपोर्ट) विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार के निर्देश पर 2 अगस्त से प्रराम्भ होने वाले विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 हेतु निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा क्षेत्र बेलतरा श्रीकांत वर्मा व एसडीएम बिल्हा डॉ. सुभाष सिंह राज के मार्गदर्शन व उपस्थिति में तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बेलतरा शशिभूषण सोनी बेलतरा द्वारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत के सभी 250 मतदान केंद्रों के अभिहित अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।

जिसमें उन्हें विस्तार से एसएसआर का महत्व बताते हुए उनके दायित्व की जानकारी देकर उन्हें मतदाता सूची को अद्यतन करने की श्रेणी में निर्वाचन आयोग की संकल्पना पर नाम जोड़ने हेतु फॉर्म 6, विलोपन हेतु फॉर्म 7 व संशोधन हेतु फॉर्म 8 की विस्तृत जानकारी देते हुए उनके प्रतिदिन प्रकाशन हेतु फॉर्म 9, 10 व 11 का उल्लेख कर ऑनलाइन पोर्टल व बूथ लेवल अधिकारी द्वारा सत्यापन सहित एईआरओ व ईआरओ लॉगिन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देकर प्रशिक्षित किया गया। विदित हो कि विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु हर वह यक्ति जिसकी आयु 1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है, अपने मत का प्रयोग करने हेतु सशक्त होगा। मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 2 अगस्त को किया जाना है। 2 अगस्त से 30 अगस्त तक मतदाता सूची को अद्यतन किये जाने हेतु विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण किया जा रहा है, जहां आम जनता अपना नाम जोड़ना, विलोपन या संशोधन करा सकेगी। सितंबर माह में प्राप्त दावा आपत्ति का निराकरण कर 4 अक्टूबर को अंतिम प्रकाशन होगा। जिसके आधार पर विधानसभा निर्वाचन 2023 सम्पन्न किया जाएगा।

नायब तहसीलदार बेलतरा ओमप्रकाश चन्द्रवंशी द्वारा प्रशिक्षण सत्र का प्रारंभ स्वागत उदबोधन के साथ किया गया। उक्त प्रशिक्षण में निर्वाचन पर्यवेक्षक बेलतरा श्री ओमप्रकाश तिवारी द्वारा सभी को सूचित कर समुचित व्यवस्था करते हुए पुनरीक्षण हेतु फॉर्म्स का वितरण किया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 करोड़ की चोरी की अफवाह निकली फर्जी..कचरा उठाने वाले 3 नाबालिगों ने की थी वारदात, चोरी... सीपत; नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया, शादी का झांसा देकर करता रहा दैहिक शोषण..पुलिस ने आरोपी को दबोच... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से बिलासपुर के युवाओं में खुशी; बोले: पेपर लीक पर सरकार को पहले ही लेना ... बिलासपुर; स्कूटी में छिपाकर ले जा रहा था 90 पाव शराब, पुलिस ने दबोचा..16.2 लीटर देशी प्लेन मदिरा और ... नीट पेपर लीक प्रोटेस्ट का बिलासपुर में भगवा ब्रिगेड ने जताया विरोध; छात्रों के साथ खड़े हैं, लेकिन ह... बिलासपुर पुलिस की ‘बीट’ अब होगी और मजबूत; 48 बाइक पर 24 घंटे गश्त..एसएसपी रजनेश सिंह ने हरी झंडी दिख... सिरगिट्टी में अड्डेबाजों पर पुलिस का शिकंजा; 6 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई..अशांति फैलाने और ... बिलासपुर निगम का पशु आश्रय स्थल बना मौत का घर; मोपका के पशु स्थल में मौतों का सिलसिला जारी..500 की क... बिलासपुर; पत्नी सहित 7 बच्चों को लेकर बिलासपुर के SSP कार्यालय में बैठ गया मजदूर परिवार; जमीन विवाद ... बिलासपुर में अब राशन लेने के लिए लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं..एटीएम से निकलेगा आपका राशन; खाद्य संचा...