BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

TAKHTPUR: नगर में टीवी केबल लगाने का चल रहा था कार्य, हाई टेंशन तार की चपेट में आया युवक, हॉस्पिटल में ईलाज के दौरान मौत, पुलिस कर रही मामले की जांच…..

तखतपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) केबल बिछाने के दौरान युवक की हाई टेंशन तार से चिपकर मृत्यु हो गई। पुलिस ने सूचना पर मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है, वहीं शव को पोस्टमार्डम उपरांत परिजनों को सौंप दिया है। ज्ञात हो की मुंगेली की ग्रैंड विजन कम्पनी द्वारा तखतपुर नगर में टीवी केबल लगाने का काम किया जा रहा है, जिसमे कम्पनी के कर्मचारी रोज की तरह रविवार को भी काम करने के लिए पहुंचें थे और दोपहर 1.30 बजे मनियारी नदी पुल स्थित स्वागत द्वार के पास केबल लगाने का काम कर रहे थे।

कम्पनी का कर्मचारी सौरभ यादव पिता दिलहरण यादव उम्र 28 वर्ष केबल लगाने का काम कर रहा था, इसी बीच ऊपर से गुजरे हाई टेंशन तार से वह टच हो गया और देखते ही देखते झुलसने लगा। इस घटना की सूचना विद्युत विभाग को दी गई। घटनास्थल पर काम कर रहे टेंट हाऊस के कर्मचारीयों की मदद से करेंट की चपेट में झुलसे सौरभ को नीचे उतारा गया। जहां से उसे स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, परीक्षण उपरांत चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। तखतपुर पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया हैं तथा प्रार्थी अमर प्रकाश सिंह की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
खच्चरों पर घमासान..वायरल ऑडियो से बवाल; बिलासपुर महापौर और पति अशोक विधानी पर पशु सेवकों को धमकाने क... बेलतरा में विकास का बड़ा धमाका; 18.96 करोड़ से संवरेंगी सड़कें, बनेंगी नालियां और चाटीडीह में बनेगा ... बिलासपुर में रेस्क्यू किए खच्चरों की सुपुर्दगी पर सवाल; गौठान से महापौर पति के ईंट-भट्ठे पहुंचाने का... गरबा की ड्रेस, हाथ में सिगरेट और पिस्टलनुमा वस्तु; वायरल वीडियो पर पुलिस का शिकंजा..9 गिरफ्तार! बिलासपुर; शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया, दुष्कर्म का आरोप..रायपुर से आरोपी गिरफ्तार! यू-डाइस अपडेट में लापरवाही पड़ी भारी : बेमेतरा के 17 स्कूलों पर कार्रवाई, 120 शिक्षक-कर्मचारियों का ... सफाई व्यवस्था देखने निकले डिप्टी CM अरुण साव : तालाब की गंदगी देख अधिकारियों को लगाई फटकार, सफाई व्य... सेलर में जमीन की नापजोख पर बवाल; एक खसरे की जांच पर सवाल..सीमांकन या सियासी निशाना? 80 से ज्यादा घरो... खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय में छात्रों का फूटा गुस्सा : मुख्य द्वार पर धरना देकर लगाए ‘कुलपति हटाओ’... बिलासपुर; बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान..खेत में मेढ़ बांधने गए किसान की मौत!