BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

BILASPUR: अवैध उत्खनन व परिवहन के विरुद्ध खनिज अमला की दबिश, शिवनाथ नदी से रेत निकालते दो चैन माउंटेन मशीन सहित 8 वाहन जब्त…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) खनिज विभाग द्वारा शनिवार की रात्रि ग्राम कुकुर्दीकला, अमलडीहा, उदयबंद, गतौरा लोधीपारा, लोफंदी, सेंदरी, कछार, निरतू और धुरीपारा मंगला क्षेत्र में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों का सघन जांच किया गया। रात्रि लगभग 3 बजे पचपेड़ी थाना, तहसील क्षेत्र के ग्राम कुकुर्दीकला में शिवनाथ नदी के भीतर दो नग चैन मांउटेड मशीन को खनिज रेत के अवैध उत्खनन करते पाये जाने पर नदी के बाहर खड़ा कर जप्तकर सील किया गया। दो नग लोड हाइवा को नदी के रास्ते मे फंसे होने के कारण चैन माउंटेड मशीन मालिक के सुपुर्दगी में दिया गया।

एक हाइवा को खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर जप्त कर पुलिस थाना पचपेड़ी की अभिरक्षा मे रखा गया है। ग्राम गतौरा में मुरूम मिक्स चिल्ली पत्थर का अवैध परिवहन करते 2 ट्रेक्टर को जप्तकर पुलिस थाना सरकंडा के अभिरक्षा मे रखा गया। ग्राम कछार मे खनिज रेत के अवैध परिवहन करते 1 ट्रेक्टर को जप्त कर पुलिस थाना कोनी के अभिरक्षा मे रखा गया हैं। सभी के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!