BilaspurChhattisgarhHealthRaftaar News CgSipat

BILASPUR: सिम्स में किया गया सुविधाओं का विस्तार: केन्द्रीय राज्य मंत्री और उप मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री अरूण साव द्वारा शनिवार को सिम्स में मरीजों की सुविधा के लिए बनाए गए बारह बिस्तरों के आपातकालीन सेवा, अतिरिक्त ओपीडी कक्ष और उद्यान का लोकार्पण किया गया। इन सुविधाओं के विस्तार से मरीजों को स्वास्थ सेवाएं शीघ्रता और सुगमता से उपलब्ध हो पाएंगी।

संभाग के सबसे बड़े अस्पताल सिम्स में सुविधाओं का विस्तार करते हुए अतिरिक्त ओपीडी कक्ष बनाया गया है, जिसकी लागत लगभग 30 लाख है। बारह बिस्तरों के आपातकालीन सुविधा (TRIAGE) का निर्माण किया गया है। केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री अरूण साव द्वारा सिम्स में इन सुविधाओं का शुभारंभ किया गया। सीएमपीएचटीएफ और डीएमएफ फंड से निर्मित इस केन्द्र का निर्माण सीजीएमएसएसी द्वारा किया गया है। इसकी लागत लगभग 50 लाख है। इस सुविधा के तहत आपदा का वर्गीकरण करते हुए मरीजों को त्वरित ईलाज उपलब्ध कराया जाएगा। इसी के साथ सिम्स में अतिरिक्त ओपीडी कक्ष बनाए गए हैं, जिससे भीड़ का बेहतर प्रबंधन किया जा सके। मेडिकल रजिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट और ओपीडी कक्ष आस-पास होने से अब मरीजों को सुविधा होगी।

सिम्स के साैंदर्यीकरण के लिए बनाये गये उद्यान का लोकार्पण भी केन्द्रीय मंत्री द्वारा किया गया। नगर निगम द्वारा निर्मित इस उद्यान की लागत 211.31 लाख है, जो डीएमएफ और स्मार्ट सिटी के फंड से बनाए गए है। तोखन साहू और श्री साव ने इस अवसर पर जनऔषधि केन्द्र का भी निरीक्षण किया और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने इस मौके पर रेड क्रॉस की अतिरिक्त शाखाएं खोलने के भी निर्देश दिए। श्री साहू ने इस अवसर पर सिम्स प्रबंधन को बधाई देते हुए मरीजों के हित में बेहतर कार्य के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण है, कि हम जरूरतमंदों को उत्तम स्वास्थ सेवाएं उपलब्ध करा सके। इस मौके पर बिलासपुर नगर विधायक अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, जिला कलेक्टर अवनीश शरण, निगम कमिश्नर अमित कुमार, सिम्स के अधीक्षक डॉ. एस. के. नायक, डॉ. कमल किशोर सहारे, जन प्रतिनिधि, सिम्स प्रबंधन के अधिकारी-कर्मचारी और स्टाफ बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!