BILASPUR: रकम दुगुना करने का झांसा देकर दर्जनों से लगभग करोड़ो की ठगी, SP से हुई शिकायत, RNCG ने प्रमुखता से किया प्रकाशन, पुलिस प्रशासन आई एक्शन मोड पर 1 महिला हुई गिरफ्तार, जांच जारी, जानिए पूरा मामला…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) लगभग सप्ताह भर पुर्व पचपेड़ी थाना क्षेत्र के लोग एसपी कार्यालय जाकर शेयर मार्केट से दोगुना मुनाफे का लालच देकर दर्जानों से 94 लाख की ठग करने वाले तीन आरोपीयों के खिलाफ शिकायत आवेदन दिए थे, जिसकी खबर रफ्तार न्यूज सीजी में प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। दर्जनों लोगों के द्वारा शिकायत एवं रफ्तार न्यूज सीजी में खबर प्रकाशन के बाद पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में आई और जिले के एसपी रजनेश सिंह ने इस मामले की जांच के निर्देश दिए। जांच के बाद मामले में जुर्म दर्ज कर लिया गया है।


पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम धुर्वाकारी में रहने वाली निर्मला रात्रे और रमिता भारद्वाज ने पुलिस को बताया कि धुर्वाकारी में रहने वाली राधिका भारद्वाज, नागेंद्र भारद्वाज और देंवेंद्र भारद्वाज ने उनसे संपर्क किया। उन्होंने शेयर मार्केट में पैसा लगाने से दोगुना मुनाफा की बात कही। एक ही गांव के होने के कारण महिलाओं ने उनकी बातों पर भरोसा कर लिया। रमिता ने आरोपियों को नकद और आनलाइन माध्यम से तीन लाख रूपए दिए। साथ ही निर्मला ने उन्हें 30 लाख रूपए दे दिए। रूपए मिलने के कुछ दिन बाद राधिका और उनके साथियों ने निर्मला को पांच लाख 14 हजार रूपए मुनाफा होने की बात कहते हुए आनलाइन पैसा वापस कर दिया। कुछ दिन बाद उन्हें मुनाफे की रकम मिलनी बंद हो गई। पूछताछ करने पर राधिका और उसके साथी गोलमोल जवाब व देने लगे, तब निर्मला ने गांव के अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी। तब पता चला कि राधिका और उसके साथियों ने गांव की सुनीता भारद्वाज, सुलोचनी महिलांगे, उर्मिला भारद्वाज, दीपादेवी भारद्वाज, राजेश कुमार, लक्ष्मन बाई समेत अन्य लोगों से भी रूपए लिए हैं। जिसके बाद पीड़ितो ने धोखाधड़ी की शिकायत एसपी कार्यालय में की। एसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस ने मामले की जांच की। जांच के बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 के तहत दो मामले दर्ज किए हैं।

पैसा मांगने पर पीड़ित को धमका रहे थे, आरोपी:-
पीड़िता ने बताया कि आरोपी गांव के ही रहने वाले हैं। वे पहले तो समय पर मुनाफे की रकम दे रहे थे। बाद में उन्होंने रुपए देना बंद कर दिया। धोखाधडी की चंगुल में फंसी महिलाओं ने जब उनसे संपर्क कर रुपए मांगे तो रुपए ब्याज पर लेने की बात कहने लगे। जिसके बाद पीड़ितों ने थाने में शिकायत करने की बात कही, तो वे धमकी पर उतर आए और पचपेड़ी थाने में अच्छी पकड़ की बात कहने लगे। पीड़ितो ने पूरे मामले की शिकायत एसपी कार्यालय में की।
दो एफआईआर, महिला हुई गिरफ्तार:-
पचपेड़ी थाने में इस मामले में दो अलग-अलग एफआईआर हुई है। शेयर मार्केट में रकम दुगना होने के नाम पर गांव के राधिका भारद्वाज को तकरीबन 94 लाख रूपए दे दिए, जांच के बाद पुलिस ने 420 का अपराध पंजीबद्ध कर राधिका भारद्वाज पति नागेंद्र भारद्वाज को गिरफ्तार किया है।
आरोपियां का हुआ कथन बताई यह बात, नए कानून अनुसार जब्ती का हुआ वीडियोग्राफी:-
इस मामले में आरोपियां ने आवेदकों से फोनपे के जरिए 30 लाख रुपए बस लेने की बात कही है, जिसमें 12 लाख रुपए को आवेदकों को वापस करने और कुछ रकम खर्च हो जाने, मकान निर्माण, बेटे के लिए मोटरसाइकिल खरीदने वहीं कुछ जेवर खरीदने की बात कही है, इन जेवरों से तीन जेवर प्रार्थियों के पास होने की भी बात आरोपिया ने कहीं हैं। जिसके बाद पुलिस ने आरोपिया से आर15 मोटरसाइकिल व 1 तोले का सोने का जेवर नए कानून के अनुसार वीडियोग्राफी कर जब्त किया हैं। जांच के दौरान प्रथम दृष्टया आरोपीया के खिलाफ अपराध सबूत पाए जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, वहीं परिजनों के बैंक अकाउंट की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद इस मामले में अन्य को आरोपी पाए जाने पर उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जायेगी।
मामले की हो रही, जांच: ओमप्रकाश कुर्रे, थाना प्रभारी पचपेड़ी।
शेयर मार्केट में रकम दोगुनी होने की बात करते हुए तकरीबन 94 लाख रूपए की धोखाधड़ी की गई है। मामले में 2 एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें प्रार्थियों ने बताया कि 30 लाख ऑनलाइन सहित 64 लाख नगद महिला को दिए हैं। इस मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं जांच के बाद अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
