BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

बिलासपुर: गुड़ी से हिंडाडीह मार्ग हैं, जर्जर, बरसात के दिनों में राहगीरों की बढ़ गई कठनाईयां, गुड़ी सरपंच की मांग पर कलेक्टर ने सीईओ को दिए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कलेक्टर अवनीश शरण ने सोमवार को साप्ताहिक जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने इत्मीनान से एक-एक फरियादी से मिलकर उनसे आवेदन लिए और इनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किए। जनदर्शन में पहुंचे किसानों से चर्चा कर खाद्य बीज उपलब्धता की जानकारी ली। लगभग डेढ़ सौ लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्टर से मुलाकात की और आवेदन दिया।

साप्ताहिक जनदर्शन में मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत गुड़ी की सरपंच शांति देवी साहू ने कलेक्टर को बताया उनके ग्राम पंचायत गुड़ी नवापारा से हिंडाडीह तक की सड़क अत्यंत ही जर्जर स्थिति में है। बरसात के दिनों में काफी कठनाईयों का सामना करना पड़ता है। कलेक्टर ने सीईओ जिला पंचायत को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जरहागांव निवासी विकास मसीह ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए गुहार लगाई। मसीह ने पत्नी के देहावसान होने के पश्चात अनुकंपा नियुक्ति की मांग की है। कलेक्टर ने आवेदन जिला शिक्षा अधिकारी को भेजते हुए, आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। देवरीखुर्द निवासी उमा शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने की मांग की। शर्मा ने बताया कि वह रोजी-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करती है। आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण अपने जर्जर कच्चे आवास को मरम्मत कराने में असमर्थ है। कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त को उनका पत्र भेजकर मामले का परीक्षण करने के निर्देश दिए।

ग्राम आमाकोनी के पंकज कुमार जगत ने बैटरी चलित ट्राइसाइकिल दिलवाने की गुहार लगाई। इस मामले को समाज कल्याण विभाग की संयुक्त संचालक देखेंगी। सिंचाई विभाग से सेनानिवृत्त छेदी सिंह ठाकुर ने कलेक्टर से मिलकर लंबित पेंशन भुगतान की राशि दिलवाने की मांग की। कलेक्टर ने उनके आवेदन को सिंचाई विभाग के कार्यपालन अभियंता को भेजते हुए मामले का जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!