BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

BILASPUR: सड़क पर बैठे बछड़े को जानबूझकर कुचला, कैमरे में हुआ कैद, SP ऑफिस पहूंचकर गौसेवकों ने किया प्रदर्शन, तीसरे दिन हुई गिरफ्तारी, भेजा गया जेल……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कार से बछड़े को रौंदने वाले युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। इस वायरल वीडियो को लेकर क्षेत्रीय गौसेवक तारबहार थाना पहुंचकर कार्यवाही की मांग कर अपराध दर्ज कराए। जिसके 24 घंटे बाद भी आरोपी युवक गिरफ्तार नहीं हुआ। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन करने गौसेवक एसपी ऑफिस पहुंच गए, जहां प्रदर्शन के दौरान आश्वस्त किया गया कि आरोपी की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। गौसेवकों के प्रदर्शन के बाद तारबाहार पुलिस ने आरोपी युवक को शनिवार को गिरफ्तार किया है। वहीं न्यायलय में पेश करने के बाद जेल दाखिल किया गया हैं।

जानिए क्या था, मामला:-

डिसायपल चर्च के पास 26 जून की रात 3 बजे सफेद रंग की कार क्रमांक सीजी 10 ए क्यू 3177 के चालक ने बछड़े के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी थी। एक बार में बछड़े की मौत नहीं हुई तो कार चालक ने रिवर्स कर दूसरी बार कार चढ़ा दी। जिससे बछड़े की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पूरी घटना की वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था।

इससे गौसेवक सदस्य आग-बबूला हो गए थे। सोमवार को दर्जनों की संख्या में संगठन के लोगों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर दिया था। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ था। आरोपियों को गिरफ्तार करने और उनके घरों में बुलडोजर चलने की मांग की गई थी। आखिरकार तारबाहार पुलिस ने बछड़े को रौंदने वाले शेख शहिद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। जिसके बाद शेख शाहिद को जेल दाखिल किया गया हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
खच्चरों पर घमासान..वायरल ऑडियो से बवाल; बिलासपुर महापौर और पति अशोक विधानी पर पशु सेवकों को धमकाने क... बेलतरा में विकास का बड़ा धमाका; 18.96 करोड़ से संवरेंगी सड़कें, बनेंगी नालियां और चाटीडीह में बनेगा ... बिलासपुर में रेस्क्यू किए खच्चरों की सुपुर्दगी पर सवाल; गौठान से महापौर पति के ईंट-भट्ठे पहुंचाने का... गरबा की ड्रेस, हाथ में सिगरेट और पिस्टलनुमा वस्तु; वायरल वीडियो पर पुलिस का शिकंजा..9 गिरफ्तार! बिलासपुर; शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया, दुष्कर्म का आरोप..रायपुर से आरोपी गिरफ्तार! यू-डाइस अपडेट में लापरवाही पड़ी भारी : बेमेतरा के 17 स्कूलों पर कार्रवाई, 120 शिक्षक-कर्मचारियों का ... सफाई व्यवस्था देखने निकले डिप्टी CM अरुण साव : तालाब की गंदगी देख अधिकारियों को लगाई फटकार, सफाई व्य... सेलर में जमीन की नापजोख पर बवाल; एक खसरे की जांच पर सवाल..सीमांकन या सियासी निशाना? 80 से ज्यादा घरो... खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय में छात्रों का फूटा गुस्सा : मुख्य द्वार पर धरना देकर लगाए ‘कुलपति हटाओ’... बिलासपुर; बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान..खेत में मेढ़ बांधने गए किसान की मौत!