BilaspurCrimeRaftaar News CgSipat

BILHA: किसान के पैसे से भरा बैग चुराकर हो गए फरार, 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बैंक के बाहर बैठे किसान के पैसे से भरा बैग चोरी करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी सगे भाई हैं। उनके कब्जे से बैग बरामद किया गया है।

कोटा क्षेत्र के ग्राम खपराखोला निवासी शत्रुहन प्रसाद दीक्षित 24 जून को कृषि संबंधी काम के लिए पैसे निकालने बैंक गए थे। किसान ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिल्हा शाखा से 50 हजार रुपये लोन निकाला था। जिसमें 15 हजार रुपए अपने परिचित को दिए। 3 हजार रुपए अन्य खर्च करने के लिए रखे। शेष पैसे को बैग में रखकर किनारे में बैठे थे। इसी दौरान कोई अज्ञात चोर अकार बैग उठाकर भाग निकला। पीड़ित किसान की शिकायत पर बिल्हा पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। सीसीटीवी कैमरे में कैद वीडियो फुटेज से उसकी पहचान की गई। पुलिस ने बिल्हा के वार्ड क्रमांक 3 निवासी आरोपी सिद्धार्थ चौहान उर्फ गदरू उम्र 22 वर्ष और उसका छोटा भाई अंकित चौहान उर्फ करीया उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि बैग को कब्रिस्तान में छुपाकर रखा है। पुलिस की टीम कब्रिस्तान पहुंचकर बैग में रखे पासबुक, आधार कार्ड और अन्य दस्तोवज बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिए हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!