BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

BILASPUR: उपमुख्यमंत्री शर्मा ने पत्रकारों से की चर्चा, कहां.. विष्णुदेव सरकार की सोच..पुलिस को देखकर दुर्जनों के मन में हो भय, सज्जनों के मन में शांति, अपराधों के आंकड़े कम दिखाने FIR नहीं करने को ठहराया गलत…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा का कहना है, कि पिछली सरकार की तरह पुलिस को अनुचित कार्यों के संरक्षण में लगाने की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। पुलिस अब बेहतर पुलिसिंग पर ध्यान दे रही है। उन्होंने अपराधों के आंकड़े कम दिखाने के लिए छोटे-मोटे मामलों में एफआईआर नहीं करने को गलत ठहराया है।

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मंगलवार को बिलासपुर भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार की स्पष्ट सोच है, कि पुलिस को देखकर दुर्जनों के मन में भय हो और सज्जनों के मन में शांति, प्रसन्नता व ताकत आनी चाहिए। नक्सल समस्या के संबंध में उन्होंने कहा कि नक्सलियों के संबंध में विभिन्न बातें की जाती हैं, कहा जाता है कि वे सरेंडर करें, सरेंडर के लिए ठीक से काम हो और सरेंडर करने वाले की स्थिति ठीक हो। पीड़ित परिवार शहीद परिवार पर ठीक से काम हो, उसके बाद अगर आपरेशन की आवश्यकता पड़े तो वे भी किए जाएं। उनका कहना है कि बस्तर के कोने-कोने तक विकास पहुंचाना है और यह काली छाया बस्तर से दूर हो, यह सरकार का प्रयास रहेगा। श्री शर्मा ने बताया कि नया दायित्व मिलने के बाद इतने लोग उनके पास मिलने आए जो एफआईआर कराने थानों में भटक रहे थे। थानों में एफआईआर हो जाएगा तो अपराध दिखने लगेगा, पुलिस को यह सोच बदलनी होगी। आंकड़ों को दिखाने के लिए एफआईआर न करना बहुत गलत बात है। स्पष्ट निर्देश है कि एफआईआर आवश्यक है, तो जरूर किया जाए और उस पर जांच एवं कार्रवाई की जाए।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!