BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

BILASPUR: ट्रेनों के माध्यम से नशीले पदार्थों, हथियारों की सप्लाई जोरो पर…18 किलों गांजा के साथ बिलासपुर में दूसरी बार पकड़ा गया खुद को मुंबई पुलिस बताने वाला आरोपी, गांजा तस्करी को बताया धंधा……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिलें में ट्रेनों के माध्यम से अवैध हथियार, नशीले पदार्थों की तस्करी बड़ी ही आसानी से की जा रही है, हालांकि पुलिस समय-समय पर कार्रवाई करती है। लेकिन इसके बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद है, जो पकड़े जाने के बाद फिर से छूटकर उसी काम को अंजाम दे रहे है, ऐसा ही एक मामला जीआरपी बिलासपुर में सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार जीआरपी एंटी क्राइम की टीम सोमवार को रेल्वे स्टेशन बिलासपुर में रात्रि चेकिंग कर रही थी, इस दौरान प्लेट फॉर्म नंबर 2-3 रायपुर छोर तरफ ट्रेन के इंतजार में कल्पेश पाटिल पिता सुरेश गोरख पाटिल उम्र 26 वर्ष निवासी धुली मुंबई बैठा हुआ था, जो चेकिंग के दौरान पूछने से अपने आप को मुंबई पुलिस में स्पेशल टास्क फ़ोर्स में होना बताया, फिर पकड़े जाने के पश्चात् जब उसके पिट्ठू बैग की तलाशी ली गई, तो उसमें 18 किलो गाँजा कीमती 360000 रुपए आंकी गई।

इसके पूर्व भी यह आरोपी कप्लेश पाटिल 10 किलो गाँजा के साथ जीआरपी थाने से बिलासपुर जेल गया था, जो जमानत पर छूटा है, इस बार भी उड़ीसा से मुंबई गांजा ले जाना बताया और इसे अपना धंधा होना बताया। जिसे पकड़कर बिलासपुर थाना जीआरपी को सुपुर्द किया गया, जहां धारा 20(B) NDPS ACT के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!