BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

BILASPUR: लड़कियों ने शराब दुकान पर किया पथराव, बाहर आते देख मैनेजर को पीटा, कई गंभीर आरोप, सरकंडा पुलिस कर रही मामले की जांच…..

बिलासपुर: ( प्रांशु क्षत्रिय ) के बिलासपुर में कुछ लड़कियों ने शराब की दुकान पर पथराव किया। दुकान के मैनेजर ने बाहर निकलकर इसका विरोध किया, तो लड़कियों ने उस पर हमला कर दिया। मैनेजर को जमकर डंडे से पीटा गया और उसके कपड़े भी फाड़ दिया गया। घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं। पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी अनुसार, चिंगराजपारा में सरकारी देशी शराब की दुकान है। जहां सोमवार की रात लड़कियां, कुछ लड़कों के साथ पहुंचीं। उन्होंने शराब दुकान में पत्थर और खाली बोतलें फेंकना शुरू कर दिया और फिर शराब दुकान को तोड़ना शुरू कर दिया। दुकान मैनेजर इसे देखकर विरोध जताने लगा। मैनेजर को विरोध करता देख लड़कियां और युवक डंडा लेकर दुकान में घुस गए। उन्होंने मैनेजर को डंडे से पीटना शुरू कर दिया। हंगामा होते देख वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने भी मैनेजर को पीटना शुरू कर दिया और उसके कपड़े फाड़ डाले। मारपीट की सूचना पर पुलिस पहुंची और भीड़ को शांत कराया।

चखना दुकान पर पुलिस कार्रवाई से भड़की लड़कियां:-

दरअसल, शराब दुकान के पास ही एक मकान में रहने वाले लोग चखना दुकान संचालित करते हैं। पिछले दिनों आबकारी विभाग की टीम ने चखना दुकान में छापेमारी कर कार्रवाई की थी। आरोप है कि, विभाग की इस कार्रवाई से वहां रहने वाली लड़कियां नाराज थीं।

मैनेजर से रखने लगीं थी, रंजिश:-

उन्हें शक था, कि शराब दुकान के मैनेजर की शिकायत पर आबकारी विभाग ने कार्रवाई की है। इसके परिणाम स्वरूप लड़कियां शराब दुकान मैनेजर से रंजिश रखने लगीं। सोमवार की रात लड़कियों ने अपने परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों के साथ मिलकर शराब की दुकान पर हमला किया।

सोशल मीडिया में वायरल हो रहा CCTV वीडियो:-

लड़कियों के शराब दुकान के सामने हंगामा मचाने, पथराव कर तोड़फोड़ करने और मैनेजर की पिटाई करने का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। इसमें लड़कियां मैनेजर की डंडे से पिटाई करते दिखाई दे रही हैं। मैनेजर ने इस मामले की शिकायत सरकंडा थाने में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

दुकान से शराब खरीदकर रख लेते, फिर देर रात महंगे दामों पर बेचते है: लोग

बताया जा रहा है, कि शराब दुकान के पास संदिग्ध कार्य भी होते हैं। आरोप है कि, लड़कियां और युवक दुकान से शराब खरीदकर रख लेते हैं। फिर लोगों को देर रात महंगे दामों पर बेचते हैं। यह अवैध गतिविधियों की पुलिस को भी जानकारी है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जाती।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!