BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

Bilaspur; Blinkit के आटे में फंगस की शिकायत से मचा हड़कंप..खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड, आटा-मैगी के सैंपल जांच के लिए भेजे!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) ऑनलाइन ग्रॉसरी डिलीवरी प्लेटफॉर्म Blinkit से मंगाए गए आटे में फंगस मिलने की शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग हरकत में आ गया है। चांटीडीह क्षेत्र के एक ग्राहक ने अशोकनगर स्थित ब्लिंकिट स्टोर से मंगाए गए 10 किलो आशीर्वाद आटे के पैकेट में फंगस दिखाई देने और आटा जमा हुआ मिलने की शिकायत की थी। मामला सामने आने के बाद विभाग ने स्टोर का निरीक्षण कर खाद्य सामग्री के नमूने जांच के लिए भेजे हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार, मीडिया में शिकायत प्राप्त होने के बाद अशोकनगर स्थित ब्लिंकिट स्टोर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्टोर में रखे आशीर्वाद आटे और मैगी आटा नूडल्स के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। साथ ही संबंधित स्टोर को नोटिस भी जारी किया गया है। अब नमूनों की जांच रिपोर्ट से खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी। शिकायतकर्ता ने स्टोर के आसपास गंदगी और कीचड़ होने का आरोप लगाया है। इसके अलावा कर्मचारियों के बैठने, भोजन करने और बाथरूम की साफ-सफाई जैसी व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाए गए हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। कार्रवाई के दौरान अभिहित अधिकारी आरआर देवांगन तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी अविषा मरावी और प्रतीक तिवारी मौजूद रहे। अब सबकी नजर जांच रिपोर्ट पर है। रिपोर्ट में खाद्य सामग्री के मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा सकती है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
Bilaspur; Blinkit के आटे में फंगस की शिकायत से मचा हड़कंप..खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड, आटा-मैगी के स... सीपत में अवैध शराब पर पुलिस का छापा..37 पाव के साथ आरोपी गिरफ्तार: बहेरा पुल के पास कार्रवाई, 6.660 ... बिलासपुर में तेज रफ्तार स्कूटी का कहर; सड़क पार कर रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत..ऑटो से उतरकर घर जा ... खच्चरों पर घमासान..वायरल ऑडियो से बवाल; बिलासपुर महापौर और पति अशोक विधानी पर पशु सेवकों को धमकाने क... बेलतरा में विकास का बड़ा धमाका; 18.96 करोड़ से संवरेंगी सड़कें, बनेंगी नालियां और चाटीडीह में बनेगा ... बिलासपुर में रेस्क्यू किए खच्चरों की सुपुर्दगी पर सवाल; गौठान से महापौर पति के ईंट-भट्ठे पहुंचाने का... गरबा की ड्रेस, हाथ में सिगरेट और पिस्टलनुमा वस्तु; वायरल वीडियो पर पुलिस का शिकंजा..9 गिरफ्तार! बिलासपुर; शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया, दुष्कर्म का आरोप..रायपुर से आरोपी गिरफ्तार! यू-डाइस अपडेट में लापरवाही पड़ी भारी : बेमेतरा के 17 स्कूलों पर कार्रवाई, 120 शिक्षक-कर्मचारियों का ... सफाई व्यवस्था देखने निकले डिप्टी CM अरुण साव : तालाब की गंदगी देख अधिकारियों को लगाई फटकार, सफाई व्य...