BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

BILASPUR: आचार संहिता के तीन माह अंतराल बाद आमजनता से मुलाकात कार्यक्रम हुआ शुरू, 100 लोगों ने कलेक्टर से मिलकर समस्याओं के दिए आवेदन, जानिए…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तीन माह के अंतराल के बाद आम जनता से मुलाकात का साप्ताहिक कार्यक्रम जनदर्शन चुनावी आचार संहिता समाप्त होेने के बाद सोमवार को फिर से शुरू हो गया। कलेक्टर अवनीश शरण ने साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आये ग्रामीणों, किसानों, बुजुुर्गाे और महिलाओं की समस्याओं को बड़े इत्मीनान से सुना। उन्होंने किसानों से चर्चा कर खेती-किसानी और पर्याप्त खाद-बीज की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। जनदर्शन में कुछ समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया गया और कुछ समस्याओं के जल्द निराकरण के लिए कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए। सोमवार को लगे जनदर्शन में लगभग 100 लोगों ने कलेक्टर से मिलकर निजी एवं सामुदायिक समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए।

साप्ताहिक जनदर्शन में आए सकरी तहसील के गोबंद निवासी अब्दुल राशीद खान ने भूमि की मुआवजा राशि न मिलने की शिकायत करते हुए आवेदन दिया। इस संबंध में कलेक्टर ने एसडीओ तखतपुर को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। ग्राम घुरू निवासी अंजनी श्रीवास ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण करवाने की मांग की। रोजी मजदूरी करने वाली अंजनी ने बताया उनके घर की स्थिति बहुत ही जर्जर हो गई है। कलेक्टर ने सीईओ जनपद पंचायत तखतपुर को मामले का परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने कहा। देवरीखुर्द की अंजनी शर्मा ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बरतोरी में रसोइया पद पर नियुक्ति के लिए गुहार लगाई और बताया कि, उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, और बच्चों के भरण-पोषण करने के लिए उनके पास कोई अन्य साधन नहीं है।

कलेक्टर ने शिक्षा विभाग को मामले को सौंपते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। बिलासपुर तहसील के ग्राम गतौरी निवासी मिलापा बाई ने भूमि का सीमांकन कराने की गुहार लगाई। कलेक्टर ने एसडीएम बिलासपुर को मामले का परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। मस्तुरी तहसील के ग्राम भनेसर निवासी संतराम गेंदले ने पट्टा प्रदान किये जाने की मांग की। संतराम ने बताया कि वे ग्राम भनेशर में पिछले 60 वर्षाें से मकान एवं बाड़ी बनाकर सपरिवार निवास कर रहे है। कलेक्टर ने मस्तुरी एसडीओ को मामला सौंपा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!