BILASPUR: सीपत थाना क्षेत्र में अनियंत्रित कार पेड़ से टकराकर पलटी, शिक्षक की मौत 3 अन्य घायल, पुलिस कर रही मामले की जांच……


बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत थाना क्षेत्र में बुधवार को एक सड़क हादसा हो गया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं 3 लोग घायल हो गए, घायलों को ईलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया हैं, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के हरदीबाजार निवासी नवीन अनंत अपने दोस्त अरविंद पैगोर, संतोष भारद्वाज और एक अन्य के साथ कार क्रमांक सीजी 12 बीई 0835 में सवार होकर किसी काम से बिलासपुर आए थे, जो बिलासपुर से काम खत्म करने के बाद वापस अपने गांव हरदीबाजार लौट रहे थे, तभी सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम कूकदा के पास कार चला रहे अरविंद पैगोर ने कार से अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे कार सड़क किनारे के पेड़ से जा टकराई। पेड़ से टकराने के बाद कार पूरी तरह से पलट गई। इस दुर्घटना में कार सवार शिक्षक नवीन अनंत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना 112 टीम को दी, जिन्होंने घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया और मृतक के शव को पीएम के लिए भेजा।

