BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

BILASPUR: ज्वेलरी शॉप में उठाईगिरी की वारदात को अंतरराज्यीय अपराधियों ने दिया अंजाम, 300 सीसीटीवी खंगालने के बाद ओडिशा पासिंग बाइक का मिला सुराग, 4 आरोपी गिरफ्तार…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) ज्वेलरी शॉप के ताले में गंदगी लगाकर उठाईगिरों ने सराफा व्यापारी का ध्यान भटकाया और बाइक में रखे सोने-चांदी के जेवरों से भरा थैला उठाकर भाग गए। उठाईगिरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसकी मदद से पुलिस सिर्फ 8 घंटों में उठाईगिरों को पकड़ने में सफलता हासिल की।

दिनदहाड़े उठाईगिरी की इस वारदात का खुलासा करते हुए, एसपी रजनेश सिंह ने बताया कि इमलीपारा निवासी जवाहर प्रसाद सोनी की सरकण्डा अशोक नगर डीएलएस कालेज के पास मां भवानी ज्वेलर्स बलौदा वाले के नाम से दुकान है। रोज की तरह वे बुधवार को दोपहर 12 बजे घर से सोने-चांदी के जेवर थैले में रखकर दुकान खोलने के लिए पहुंचे थे। दुकान के सामने बाइक खड़ी कर वे दुकान खोलने के लिए गए, तो शटर के ताले में गंदगी लगी हुई थी। उन्होंने जेवर से भरा थैला बाइक में रखकर दुकान मालिक के घर से पाइप लाकर ताले में लगी गंदगी को पानी से साफ किया। उसके बाद पाइप रखने के लिए घर के अंदर चले गए। वापस लौटकर देखा तो बाइक में रखा जेवर से भरा थैला चोरी हो गया था। उन्होंने तत्काल दुकान मालिक कान्ती साहू को चोरी की सूचना दी। जिनके द्वारा सरकंडा थाने में सूचना दी गई, सूचना मिलते ही एडीशनल एसपी उमेश कश्यप व सरकण्डा पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां प्रार्थी ने बताया, कि थैले में करीब 80 ग्राम सोना व 8 किलो चांदी के जेवर थे, जिसकी कीमत लगभग 15 लाख रुपए है।

तीन सौ सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से ओडिशा पासिंग बाइक का मिला सुराग:-

पुलिस की टीम जब जांच के लिए पहुंची, तो उन्हें पहले ही बाहरी गिरोह के शामिल होने का अंदेशा हो गया। अधिकारियों ने जवानों को शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के निर्देश दिए। इधर आसपास के सीसीटीवी कैमरों से भाग रहे, युवकों की पहचान की कोशिश की गई। जांच के दौरान पुलिस ने बदमाशों की बाइक की पहचान कर ली। इसके बाद पुलिस की टीम आरोपी युवकों की तलाश कर रही थी। ओडिशा पासिंग बाइक के सहारे ही पुलिस की टीम रात करीब 8 बजे बदमाशों के ठिकाने पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने, चांदी के जेवर और अन्य सामान जब्त कर लिया है।

एक सप्ताह पहले आकर लिया मकान, यहीं से करते थे, रेकी:-

एसपी ने बताया कि ओडिशा के जाजपुर और गंजाम जिले में रहने वाले युवक एक सप्ताह पहले ही शहर पहुंचे थे। युवकों ने सिरगिट्टी के आवासपारा में किराए पर मकान लिया। यहां रहकर युवक शहर में उठाईगिरी करने रेकी करते थे। एक सप्ताह तक रेकी के बाद युवकों ने अशोक नगर स्थित ज्वेलरी दुकान को चुना। इसके बाद उन्होंने उठाईगिरी का प्लान बनाकर घटना को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद युवक सिरगिट्टी स्थित किराए के मकान में जाकर छुप गए थे।

ये हैं, पकड़े गए आरोपी:-

दीपक प्रधान पिता स्व. पोत्राछ प्रधान उम्र 26 वर्ष, अर्जुन प्रधान पिता दुर्गा राव प्रधान उम्र 23 वर्ष, भोला प्रधान पिता लचना प्रधान उम्र 24 वर्ष निवासी दोसमनिया, थाना कलिंग नगर जोगपुरा, जिला जाजपुर ओडिशा वहीं आर्यन उर्फ महेश प्रधान पिता सुकटा प्रधान 23 वर्ष निवासी डुकनी शाहपुर थाना कोलईचका जिला गंजाम ओडिशा का रहने वाला है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; गूगल मैप के भरोसे अधूरे पुल पर चढ़ी कार, 30 फीट नीचे राखड़ में गिरी, चार लोगों की बची जान.... बिलासपुर; बुके नहीं, कॉपी-पेन लाएं'..जन्मदिन पर बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह की अनूठी पहल, जरूरतमंद बच... बिलासपुर में SS पब्लिक स्कूल पर कार्रवाई में देरी पर भड़की एनएसयूआई; शिक्षा विभाग और निगम का घेराव क... बिलासपुर; मदनपुर पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोप, विकास कार्यों में अनियमितता और 9 लाख की राशि निकालकर... बिलासपुर; केंद्रीय जेल में उम्रकैदी की मौत, एक महीने में तीसरी घटना ..सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, ... बिलासपुर में जनहित के मामलों में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पीएचई ईई को थमाया शो-कॉज नोटिस..जर्जर स्क... बिलासपुर में चौकीदार हत्याकांड पर उबाल; बाल संप्रेक्षण गृह के बाहर धरना जारी, दोषी अधिकारियों के निल... बिलासपुर; डीजल चोरों को छोड़ना कोनी थाने के ASI को पड़ा भारी..वीडियो वायरल होते ही SSP का एक्शन, तत्... कोटा; 50 साल से बसे परिवारों पर बेदखली की तलवार..जनदर्शन में पहुंचे ग्रामीण, पंचायत पर प्रताड़ना का ... बिलासपुर; दीवार से सटाकर मकान बनाने के विवाद में खूनी हमला, हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार..दो फर...