BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

ट्रेन में आतंक; रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस में आधी रात युवती से लूटपाट और मारपीट, दुर्ग की युवती घायल..जीआरपी रही नदारद!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कटनी रेलवे आउटर पर गुरुवार-शुक्रवार मध्य रात रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस में यात्रियों के साथ हुई लूटपाट और मारपीट की घटना ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। यह घटना गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात की है, जब ट्रेन अचानक आउटर पर रुकी और लुटेरों के एक गिरोह ने कोचों में धावा बोल दिया। एस-1 से एस-5 कोच तक पहुंचे बदमाशों ने यात्रियों से मोबाइल, पर्स, नकदी सहित अन्य सामान लूट लिया। दुर्ग निवासी युवती ज्योत्सना, जो ट्रेन में सफर कर रही थीं, उसने बताया कि लुटेरों ने उनका मोबाइल और पर्स छीन लिया। विरोध करने पर उनकी आंख पर जोरदार मुक्का मारा गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। बिलासपुर स्टेशन पहुंचने के बाद पीड़ित ने जीआरपी से शिकायत दर्ज करानी चाही, लेकिन एक घंटे तक इंतजार के बाद पहुंचे अधिकारी ने शिकायत को हल्के में लेते हुए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। घटना से आहत ज्योत्सना ने सोशल मीडिया पर रेल मंत्रालय और प्रधानमंत्री से न्याय की मांग की है। उन्होंने बताया कि घटना के तुरंत बाद उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल किया, लेकिन सिर्फ औपचारिक जवाब मिला कि अगले स्टेशन पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे..जो कभी नहीं पहुंचे। कटनी आउटर पर ट्रेन रुकना और सुरक्षा कर्मियों की गैरमौजूदगी कई सवाल खड़े करती है। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे की तैयारी और इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम की विफलता इस घटना से उजागर हो चुकी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को... सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म...