BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

BILASPUR: छत्तीसगढ़ भवन एरिया बना देह व्यापारियों का अड्डा, क्षेत्रवासियों ने की शिकायत, 3 संदिग्ध युवतियां गिरफ्तार, पूछताछ जारी….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के नेहरू चौक स्थित छत्तीसगढ़ भवन के पास रहने वाले रहवासियों के द्वारा देह व्यापार में लिप्त युवतियों के खड़े होने की जानकारी मिल रही थी, जिनकी शिकायत पर मामला संज्ञान में लिया गया और जांच के दौरान 3 युवतियों को संदिग्ध पाने पर पकड़ा गया हैं, जिनसे पूछताछ जारी हैं।

मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों छत्तीसगढ़ भवन के पास रहने वाले रहवासियों ने पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह से शिकायत की थी, कि कोन्हरे गार्डन के पास अक्सर देह व्यापार में लिप्त युवतियाँ खड़ी होती हैं, जिससे क्षेत्र का माहौल ख़राब हो रहा हैं।

आने जाने वाले बच्चो सहित परिवार वालो को तकलीफों का सामना करना पड़ रहा हैं, जिनकी शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरिमा द्विवेदी को निर्देशित किया, कि ऐसे स्थानों पे नियमित पेट्रोलिंग हो और ऐसी गतिविधिया करने वालो पर सक्त कार्यवाही हो, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरिमा द्विवेदी ने महिला थाने के स्टाफ और उप पुलिस अधीक्षक अनीता प्रभा मिंज की टीम बनाई और ऐसे स्थानों पे दबिश दी, जिसमें रक्षा टीम भी शामिल थी, वहा 3 युवतियां संदिग्ध पाई गई, जिन्हें महिला थाना लाके पूछताछ की गई, जो की देह व्यापार में लिप्त पायी गई, जिनपे महिला थाना में प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की जा रही है। वही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरिमा द्रिवेदी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश अनुसार आगे भी ऐसी कार्यवाही की जाती रहेगी और शहर के ऐसे सभी क्षेत्रों में नियमित पेट्रोलिंग की जायेगी। 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!