ChhattisgarhPoliticsRaftaar News Cg

RAIPUR: बृजमोहन अग्रवाल ने मंत्री पद को छोड़ा, कैबिनेट की बैठक के बाद सीएम को सौंपे इस्तीफा…..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अब मंत्री पद से भी इस्तीफा दे दिया है। बुधवार को आयोजित कैबिनेट की बैठक के बाद बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इसके पहले बृजमोहन अग्रवाल ने सांसद बनने के बाद सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को अपना इस्तीफा सौंपा। बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद विष्णुदेव मंत्रिमंडल में दो मंत्रियों की जगह खाली हो जाएगी। एक मंत्री का पद पहले से खाली है और दूसरा बृजमोहन की विदाई के बाद रिक्त हो जाएगा। सूत्रों का कहना है, कि फिलहाल नए मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल करने की कोई योजना नहीं है। लोकसभा चुनाव के बाद अभी केंद्रीय नेतृत्व भी नई सरकार में व्यस्त है। इसलिए, दो मंत्रियों की नियुक्ति में अभी वक्त लग सकता है। लिहाजा, वर्तमान मंत्रियों में से किसी को बृजमोहन अग्रवाल के विभागों को अतिरिक्त तौर पर दिया जा सकता है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता... कोटा; पिकनिक बनी जिंदगी की आखिरी यात्रा..कोरी डेम में नहाते वक्त गहरे पानी में डूबा शिक्षा विभाग का ... रतनपुर; चोरी के बाद दुकान में लगाई आग..रात की गश्त में पकड़ा गया आरोपी!