BILASPUR: बड़ी खबर, सराफा व्यपारी हुआ उठाईगिरी का शिकार, सोने के आभूषण से भरा बैग हुआ गायब, सीसीटीवी फुटेज आया सामने, सरकंडा पुलिस कर रही मामले की जांच…….


बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में इन दिनों अपराध और अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे है। आए दिन शहर हो या ग्रामीण क्षेत्र अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ जहां प्रदेश में साय सरकार सुशासन के साथ कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर बेहतर करने में लगी है। तो वही दूसरी ओर यहां की पुलिसिंग और कानून व्यवस्था को लेकर सवालों के घेरे में पुलिस नजर आ रही है। आपको बताते चले कि बुधवार की सुबह बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक सराफा व्यापारी उठाईगिरी का शिकार हो गया। यह घटना तब की हैं, जब व्यापारी अपनी दुकान खोलने पहुंचा था। दुकान के सामने गंदगी देखकर वह बाइक की टंकी में थैला रखकर सफाई करने लगा। इसी बीच अचानक एक युवक आया और बाइक की टंकी में रखे करीब 15 लाख रुपए के गहने लेकर भाग निकला। थैले में करीब 8 किलो चांदी और 80 ग्राम सोने के गहने रखे थे। उठईगिरी की इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसमें बदमाश युवक थैले लेकर भागते दिख रहा है। पूरा घटना सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, ईमलीपारा निवासी जवाहर प्रसाद सोनी उम्र 62 वर्ष सराफा व्यापारी हैं। सरकंडा के अशोक नगर में मां भवानी ज्वेलर्स बलौदा वाले के नाम पर दुकान चलाते हैं। जवाहर रोज दुकान बंद करते समय गहनों को थैले में रखकर अपने घर ले जाता है और सुबह दुकान खोलने पर वह थैला साथ लेकर आता है।

थैला गायब हुई, लेकिन भनक तक नहीं:-
सराफा व्यापारी जवाहर को थैला गायब होने की भनक तक नहीं लगी।वह अचानक पलटकर देखा और बाइक की टंकी में रखा थैला खो गया। वह हैरान होकर थैला लेने वाले की तलाश करता रहा। कहीं पता नहीं चलने पर घटना को पुलिस को बताया। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस आरोपी की तालाश में जुटी हुई हैं।

सीसीटीवी फुटेज में भागते दिखा युवक:-
घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की है। पुलिस की टीम ने इस दौरान दुकान में रखे सीसीटीवी कैमरे को देखा, तो पता चला कि वह बाइक की टंकी में गहनों से भरे थैले को लेकर दौड़ते हुए भाग रहा है। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खोज रही है। पुलिस को शक है, कि बाइक चलाने वाले व्यक्ति के साथ अन्य लोग भी होंगे। फिलहाल, पुलिस उठाईगीरों का पता लगा रही है। सराफा व्यापारी ने बताया कि थैले में 15 लाख रुपए कीमती करीब 8 किलो चांदी और 80 ग्राम सोने के गहने रखे थे।

