ChhattisgarhRaftaar News Cg

BALAUDABAJAR: शिक्षा सत्र प्रारम्भ होने के पूर्व ही नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचा प्राचार्य, आ गई नींद, जमीन पर लेटते ही वीडियो हो गया वायरल……..

बलौदाबाजार: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ में तपती गर्मी को देखते हुए भले ही शाला प्रवेशोत्सव को एक सप्ताह आगे बढ़ा दिया गया है। लेकिन छत्तीसगढ़ के शिक्षक इस तपती गर्मी में भी शराब के नशे में धुत्त नजर आ रहे है। ताजा मामला बलौदाबाजार जिले का है। यहां शासकीय स्कूल के प्राचार्य शराब के नशे में स्कूल परिसर में जमीन पर सोते मिले हैं। गांव के लोगों ने शराबी प्राचार्य का विडियों बना लिया, जो कि अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला बलौदाबाजार विकासखण्ड का है।

https://youtube.com/shorts/ZVf-JuxBjdo?feature=share

यहां शासकीय हाईस्कूल गिंदोला के स्कूल परिसर में प्राचार्य नशे की हालत में धूत मिले। शराबी प्राचार्य पर जब स्थानीय लोगों की नजर पड़ी, तो उन्होंने इसका वीडियो बनाकर सोशल मिडिया में वायरल कर दिया। वहीं प्राचार्य की इस हरकत ने शिक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर से सवाल खड़ा कर दिया है। आपको बता दे कि आज 18 जून से नए शिक्षण सत्र की शुरुआत होनी थी। लेकिन भीषण गर्मी के चलते राज्य सरकार ने गर्मी छुट्टी को एक सप्ताह आगे बढ़ाते हुए 25 जून तक बढ़ा दिया है। इस बीच नए शिक्षण सत्र की शुरुआत को लेकर एक तरफ जहां शिक्षा विभाग तैयारी करने में जुटा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ शिक्षा व्यवस्था को मतबूत करने की जिम्मेदारी निभाने वाले शिक्षक ही स्कूल परिसर में शराब के नशे में धुत्त मिल रहे है। आगे देखने वाली बात होगी कि इस वायरल वीडियों के बाद जिला शिक्षा विभाग, इस पूरे मामले पर किस तरह का एक्शन लेती है….

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....