NTPC SEEPAT: “बालिका सशक्तिकरण अभियान” का हुआ समापन, 31 परियोजना प्रभावित गांवों के 50 स्कूलों से 115 बालिकाओं को मिला प्रशिक्षण, समापन समारोह के प्रर्दशन ने दर्शकों को मोहा…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) एनटीपीसी सीपत में नैगम सामाजिक दायित्व के तहत “बालिका सशक्तिकरण अभियान” के चौथे संस्करण का आयोजन 17 मई से किया जा रहा था, जिसका समापन समारोह सोमवार को रखा गया। 17 मई से शुरु होकर 17 जून यानि 1 माह तक चलने वाले इस अभियान के दौरान, बालिकाओं ने स्वास्थ्य और स्वच्छता, योग, सेल्फ डिफेंस, कला और शिल्प, प्रदर्शनी कला और संचार कौशल में प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके साथ ही उनकी शैक्षिक गतिविधियों को भी संजीवनी दी गई।


कार्यक्रम में आतिथ्य कर रहे एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख वी.के. पांडेय ने कहां की एनटीपीसी सीपत ने 31 परियोजना प्रभावित ग्रामों के 50 स्कूलों से 115 बालिकाओं के सपनों को पंख देने का कार्य सफलतापूर्वक किया है और आगामी पीढ़ियों के लिए सकारात्मक परिवर्तन को बढ़ावा देने में निष्ठापूर्वक अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है।बालिका सशक्तिकरण अभियान के चौथे संस्करण के समापन के साथ ही एनटीपीसी सीपत ने एक महत्वपूर्ण कीर्तिमान स्थापित किया है, जिसने अब तक 480 बालिकाओं की प्रतिभा को निखारा है।


इस चौथे संस्करण के समापन समारोह के दौरान क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (प.क्षे.-II, यूएसएसी, राख नई पहल) सी. शिवकुमार, अर्पिता महिला समिति अध्यक्षा सी. पद्मजा, परियोजना प्रमुख एनटीपीसी सीपत वी.के. पाण्डेय, महाप्रबंधक (सीपीजी-2) श्रीजित कुमार, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) अनिल शंकर शरण, संगवारी महिला समिती अध्यक्षा साधना पाण्डेय और संगवारी महिला समिति की वरिष्ठ सदस्या सहित विभागाध्यक्षगण, यूनियन और एसोसिएशन के प्रतिनिधि, मीडिया कर्मी तथा बालिकाओं के माता-पिता भी उपस्थित रहे। बालिकाओं के ऊर्जावान प्रदर्शन ने दर्शकों को मोह लिया और कार्यक्रम की सभी ने सराहना की।
