Raftaar News Cg

BILASPUR: पिता की प्रताड़ना से तंग आकर बेटी ने की थी आत्महत्या, 2 साल से था फरार, सिरगिट्टी पुलिस ने नागपुर से किया गिरफ्तार……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बेटी को आत्महत्या के लिए प्रेरित कर 2 साल से फरार चल रहे, आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है। सिरगिट्टी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 16 मार्च 2022 को ममता सिंह पिता चुरावन सिंह राजपूत उम्र 18 वर्ष निवासी जय हिन्द नगर सिरगिट्टी ने अपने पिता की लगातार प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मर्ग जांच के बाद आरोपी पिता चुरावन सिंह राजपूत उम्र 52 वर्ष के खिलाफ धारा 306 के तहत अपराध दर्ज किया गया था।

घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। बीते दिन मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी चुरावन सिंह नागपुर में छुपा हुआ है। वहां घेराबंदी कर आरोपी चुरावन सिंह को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध करना कबूल कर लिया। जिसे कोर्ट के आदेश पर सिरगिट्टी पुलिस द्वारा जेल भेज दिया गया हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एनटीपीसी सीपत की CSR पहल से स्पेशियलिटी अस्पताल को बड़ी सौगात; अब सरकारी अस्पताल में भी मिलेगी एसडीप... बिलासपुर; बच्चों के सामने नशे में घूमने से रोका तो राजमिस्त्री पर धारदार हथियार से हमला..शराबी युवक ... बिलासपुर; पीछे से तेज रफ्तार पल्सर ने मारी टक्कर, पूर्व सरपंच की इलाज के दौरान मौत..दुकान से घर लौटत... अब बिलासपुर शहर की सड़कों पर रफ्तार की मनमानी नहीं चलेगी; 40 की रफ्तार पार की तो कटेगा ऑनलाइन चालान.... सेंदरी के किसानों ने प्रशासन से कार्रवाई और राहत की मांग: नाला बंद होने से खेतों में भरा पानी, 150 ए... बिलासपुर में 'कनेक्ट' कार्यशाला: एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने सोशल मीडिया की भूमिका पर जोर, ... बिलासपुर; राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर, तिफरा में छात्र हितों को लेकर के... बिलासपुर; पूजा अपार्टमेंट में 9 लाख के जेवरात चोरी: अलमारी का ताला तोड़कर 14 तोला सोना पार..फॉरेंसिक... सीपत; राहुल गांधी की गिरफ्तारी और छात्र मुद्दों को लेकर सीपत में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का ... बिलासपुर; बिजली कंपनी की बड़ी पहल: नए कनेक्शन की ऑनलाइन व्यवस्था शुरू..उपभोक्ताओं को मिलेगी आसान और ...