Raftaar News Cg

BILASPUR: MORNING WALK पर निकले BJP LEADER, शॉर्ट्स पहनने की बात कहकर..युवक ने कर दी पिटाई, मामला दर्ज…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता पर एक युवक ने गुरुवार तड़के हमला कर दिया। पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर तलाश में जुट गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार सीटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गोंड़पारा सुभाष नगर निवासी अर्जुन भोजवानी पेशे से व्यापारी हैं। वह भाजपा के मंडल अध्यक्ष भी रह चुके हैं। रोज की तरह वे गुरुवार सुबह 4.15 बजे रिवर व्यू पर मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इस दौरान गोंड़पारा निवासी विकास दुबे उर्फ मुंडू भी पहुंच गया। विकास ने अर्जुन को चड्डा पहनने की बात को लेकर चिढ़ाया। अर्जुन भोजवानी ने मना किया, तो गाली-गलौज शुरू कर दी। वे उसे पकड़ने उसके पीछे भागे और जमीन पर पटक दिया।

दोनों के बीच काफी देर तक हाथापाई हुई। अचानक युवक ने मौके पर पड़ी ईंट से भाजपा नेता पर लगातार वार किया, जिससे उन्हें सिर और हाथ-पैर में चोट आई। आसपास खड़े लोगों बीच बचाव कर मामला शांत कराया। भाजपा नेता की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया हैं।रिवर व्यू में

रिवर व्यू असमाजिक तत्वों का डेरा:-

सिम्स के पीछे व अरपा स्थित रिवर व्यू को आम जनता की सुविधा के लिए बनाया गया है। यहां रोजाना भारी संख्या में सुबह व शाम लोगों की भीड़ रहती है। इसके साथ ही यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। यहां आने वाले लोगों से जबरन विवाद करते हैं। विरोध करने पर मारपीट भी करते हैं। जिससे यहां दहशत का माहौल बना रहता है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सुशासन के दावों पर अंधेरे का वार- चिचिरदा में 4 दिन से बिजली गायब..बिजली विभाग बेखबर, गांव अंधेरे मे... बिलासपुर जेल में कैद अपराधि का इंस्टाग्राम एक्टिव, सिस्टम हुआ बेनकाब..सलाखों के पीछे से हिस्ट्रीशीटर... सीपत; चरित्र शंका में पत्नी को जहर पिलाने की कोशिश: हत्या के प्रयास का मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; सीपत क्षेत्र के इस बोरी फैक्ट्री में हादसा; 25 फीट ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत, सुरक्षा व्... गंडई मोड़ पर भीषण सड़क हादसा: शादी में जा रहे 6 युवक हादसे का शिकार; 4 युवकों की मौत...2 गंभीर घायल! गम्हरिया में बुजुर्ग की हत्या का खुलासा: शादी से लौटते समय विवाद के बाद की गई हत्या; शव सड़क किनारे ... इंस्टाग्राम रील के लिए स्टंटबाजी करना पड़ा महंगा: युवक पर लगा भारी जुर्माना! रायपुर में पत्रकार पर जानलेवा हमला: मामूली टक्कर के बाद मांगे 10 हजार रुपए; हेलमेट से हमला कर पत्रका... बिलासपुर; शिक्षक से मारपीट का मामला: मतगणना ड्यूटी में लगे कर्मचारी पर हमला, शासकीय कार्य में बाधा ड... मस्तूरी; जनसुनवाई पर दाग, लेन-देन का वीडियो बना मुद्दा..वीडियो ने खोली जनसुनवाई की परतें, पारदर्शिता...