Raftaar News Cg

BILASPUR: बुजुर्गाें को चश्मा, छड़ी एवं श्रवण यंत्र बांटे गए, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में ‘‘सियान जतन क्लीनिक’’ का विशेष आयोजन…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संचालित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में ‘‘राष्ट्रीय वयोवृद्ध देखभाल’’ कार्यक्रम के तहत आज ‘‘सियान जतन क्लीनिक’’ का विशेष आयोजन किया गया। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में 60 वर्ष उम्र के बुजुर्ग व्यक्तियों की निःशुल्क जांच कर उपचार किया गया। 60 वर्ष उम्र के 49 व्यक्तियों का बुजुर्ग कार्ड बनाया गया है।

सियान जतन क्लीनिक में दृष्टिदोष से पीड़ित बुजुर्ग व्यक्तियों को चश्मा एवं अन्य जरूरत मंद बुजुर्गाें को छड़ी एवं श्रवण यंत्र बांटे गये। दन्तरोग, मोतियाबिंद, शुगर, बी.पी. जैसे बीमारियों से पीड़ित बुजुर्ग मरीजों की जांच कर उनका इलाज किया गया। ‘

‘सियान जतन क्लीनिक’’ आयोजन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभात श्रीवास्तव, डॉ. बी.के. वैष्णव, डॉ. आस्था मिश्रा, डॉ. आकांक्षा झा, डॉ. टारजन आदिले, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक एवं समस्त चिकित्सकीय दल उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!