Raftaar News Cg

BILASPUR: मस्तुरी के पांचों मंडल के पदाधिकारियों से BJP CONDIDATE तोखन ने की चर्चा…कहां, परिणाम आने से पहले आपने मुझे सांसद मान लिया, आभार……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बुधवार को मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के कर्रा स्थित कृषि फार्म में भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू ने पांचों मंडल के भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा परिचर्चा की। बैठक के दौरान तोखन साहू ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी निद्रा, भूख-प्यास और अन्य निजी कार्यों का त्याग करके देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य किया। इसका परिणाम है, कि भाजपा को मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र से बड़ी लीड मिलेगी। चर्चा परिचर्चा बैठक के माध्यम से तोखन साहू ने अपने कार्यकर्ताओं को सकारात्मक ऊर्जा से लबरेज होने की प्रेरणा दी और जनता की सेवा करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ प्रेरित किया।

उन्होंने कहा आप सभी कार्यकर्ता बंधु को अभिनंदन करता हूं। जिन्होंने परिणाम के पहले मुझे सांसद मान लिया। हमने जीत का संकल्प लिया था, इसलिए हमारे कार्यकर्ताओं ने 42, 43 डिग्री तापमान और भीषण गर्मी में चुनाव में काम किया। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. कृष्णमुर्ति बांधी ने भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू के सहज व्यक्तित्व की चर्चा की।

उन्होंने कहा की चुनाव परिणाम के पुर्व ही तोखन साहू जी ने अपना बहुमूल्य समय कार्यकर्ताओं के लिए दिया। उनकी चिंता की, मैं सभी कार्यकर्ताओं की ओर से उनका आभार प्रकट करता हूं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का जोश देखकर यह कह सकता हूं, कि इस बार पुनः मोदी जी प्रधानमंत्री बनेंगे और लोकसभा में प्रचंड जीत होगी। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष बीपी सिंह ने आभार प्रकट किया। इस दौरान पांचो मंडल के मंडल अध्यक्ष सहित मंडल पदाधिकारी सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!