Raftaar News Cg

BILASPUR मंगलवार: शहर का तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस, कुम्हार पारा के अंसारी गली में हो गया ये कांD, लोगों में मचा हड़कंप……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) नौतपा का प्रचंड रुप झुलसाने लगा है। मंगलवार को शहर का पारा 46.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। नौ साल में यह दूसरी बार है, जब पारा 46 पार हुआ है। इससे पहले 23 मई 2015 को बिलासपुर का तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। एक दिन में पारा 3 डिग्री बढ़ने से लोग गर्मी से बेहाल होते रहे। इसी बीच बिलासपुर के कुम्हार पारा अंसारी गली में फ्रिज का कंप्रेशर ब्लास्ट होने से घर में आग लग गई।

घर पर मौजूद लोग आनन- फानन में जान बचाकर बाहर निकले। इसके बाद डायल 112 को फोन कर सूचना दी। कुछ समय बाद पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि कुम्हारपारा अंसारी गली निवासी समारु प्रजापति अपने घर का फ्रिज, टीवी और सोफा सहित अन्य सामान छत के ऊपर रखा था। मंगलवार की दोपहर 3 बजे फ्रिज के कंप्रेशर में ब्लास्ट हो गया। वहां आस-पास रखे भूसा सहित अन्य सामान में आग लग गई। इससे आसपास हड़कंप मच गया। लोग खुद से आग पर पानी डालने लग गए। आग बढ़ने से पहले फायर ब्रिगेड के स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रण किया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने देशभर में छेड़ा जाएगा जनआंदोलन; गोहत्या पर केंद्रीय कानून की म... दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का बिलासपुर में विरोध; मोदी-शाह का पुतला फूंका..पुराना बस स्टैंड में... गोल्डन स्टे होटल के कमरे में छिपाकर रखा था 14 हजार लीटर-किलो कृषि सामान; कृषि विभाग ने मारा छापा..4,... बिलासपुर में पूर्व प्रेमिका के निजी फोटो-वीडियो वायरल कर बदनाम करने वाला गिरफ्तार..व्हाट्सऐप अकाउंट ... बिलासपुर के राजेश सोंथालिया को बड़ी जिम्मेदारी: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के सहायक राज्य आय... ‘तुम्हें मांगने नहीं दूंगी’...गुरु बनने की जिद में किन्नर की हत्या; गला दबाकर उतारा मौत के घाट, वारद... तखतपुर में शराबी बेटे के रोज-रोज के झगड़े से तंग पिता ने उठाई कुल्हाड़ी, बेटे की हत्या..आरोपी पिता ह... बिलासपुर में धान रोपाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा; दो महिलाओं की मौत..कई घायल! मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के निवास पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत; कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की ... बिलासपुर के किन्नर पार्टी में खूनी खेल; विवाद के बाद एक किन्नर की मौत..साथी पर हत्या का आरोप!