Raftaar News Cg

BILASPUR: विधायक लहरिया ने समर्थकों के साथ कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन.. पानी, सड़क, बिजली सहित NTPC SEEPAT में त्रिपक्षीय बैठक की मांग…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तूरी विधानसभा में भीषण गर्मी में पानी के संकट, सड़क निर्माण, अघोषित बिजली कटौती, एनटीपीसी सीपत में शीघ्र ही त्रिपक्षीय बैठक आयोजित कराने के साथ ही अन्य समस्याओं को लेकर विधायक दिलीप लहरिया ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। विधायक ने जिला कलेक्टर अवनीश शरण को बताया कि क्षेत्र में भीषण गर्मी बढ़ने के साथ पानी का संकट गहराता जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की कमी से लोगों की मुसीबत बढ़ गयी है, लोगों को दूर दराज से पानी का इंतजाम करना पड़ रहा है।

गांवों में हैडपंप का भी लेवल नीचे चला गया है। यही स्थिति सड़क एवं बिजली का भी है। अमलडीहा एवं उदईबंद रेत खदान से बड़े वाहनों से ओवरलोड रेत परिवहन होने के कारण ग्राम सोन, बसंतपुर, मुकुंदपुर, उदईबंद पहुंच मार्ग खराब हो चुका है। ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोकसभा चुनाव के दौरान ग्राम बसंतपुर के ग्रामीणों द्वारा चुनाव का बहिष्कार किया जा चुका है। वहीं धूमा, मानिकपुर सड़क की स्थिति भी काफी खराब है। यहां के नागरिक विधानसभा चुनाव का बहिष्कार कर चुके हैं। क्षेत्र में लंबे समय से अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। हालत यह है कि एक ओर सरकार 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति का दावा कर रही है, तो वहीं दूसरी ओर मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। बिजली विभाग के अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। विधायक दिलीप लहरिया ने जिला कलेक्टर से अधिकारियों को जन समस्याओं के समाधान के लिए निर्देशित करने की मांग करते हुए कहा की अगर जनता की समस्याओं की सुनवाई नहीं की तो वह खुद जनता के साथ सड़कों पर उतरकर धरना प्रदर्शन करेंगे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!