ChhattisgarhRaftaar News Cg

कांकेर में भीषण सड़क हादसा: शादी से लौट रहा था परिवार, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत…3 गंभीर घायल!

कांकेर: (प्रांशु क्षत्रिय) देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा नेशनल हाईवे-30 पर कोतवाली थाना क्षेत्र में हुआ, जहां दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक परिवार कांकेर के उड़कुडा गांव का निवासी था। सभी लोग चीवरांज में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान नाथिया नवागांव के पास उनकी कार सामने से आ रही दूसरी कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार एक ही परिवार के 3 महिलाओं, 2 पुरुषों और एक बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी कार में सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। जिले के पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है और 3 लोग घायल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चुरी भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। वहीं घायलों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र...