Raftaar News Cg

BILASPUR: समर कैंप में कलेक्टर ने बच्चों से बातचीत कर बड़े सपने देखने की दी प्रेरणा, सरकारी स्कूल के बच्चों ने मॉल में देखी फिल्म, बताया अविस्मरणीय क्षण……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बहतराई स्टेडियम में आयोजित समर कैंप ‘‘पंख’’ में आज बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं था। आज उनके लिए ऐसा अवसर था, जब जिले के कलेक्टर अवनीश शरण उनके सामने थे और वे बेझिझक उनसे अपने सवाल पूछ सकते थे। बच्चो ने बिना देरी किए कलेक्टर से अपने सवाल पूछे। कलेक्टर ने आत्मीयता के साथ छात्रों से बातचीत कर उन्हे बड़े सपने देखने की प्रेरणा दी। सवालों के जवाब से उनकी जिज्ञासाओं को भी शांत किया। उन्होंने बच्चों से कहा कि हमेशा बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी लगन से जुट जाएं। कलेक्टर ने बच्चों से कहा कि आपके लिए आयोजित यह समर कैंप आपके जीवन में बदलाव लाएगा। पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मकता भी होनी चाहिए। यहां मिली सीख को अपने जीवन में आत्मसात करें।

कलेक्टर ने बच्चों से प्रश्न करते हुए उनकी महत्वाकांक्षाओं के विषय में जाना और बच्चों से व्यवस्था के विषय और खानपान के विषय में भी जानकारी ली और व्यवस्थापकों से बच्चों की रुचि अनुरूप भोजन देने कहा। कलेक्टर ने बच्चों की गायन और वादन की प्रस्तुति का भी आनंद लिया। कलेक्टर ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के बेहतर परिणाम के लिए आप सभी का परिश्रम महत्वपूर्ण है और ये बच्चों का जीवन संवार सकता हैं। वहीं कलेक्टर के निर्देश पर आज सरकारी स्कूल के बच्चों ने पहली बार मॉल देखा और फिल्म का आनंद उठाया। उन्हें शिक्षाप्रद और प्रेरक फिल्म दिखाई गई। यह उनके लिए अविस्मरणीय क्षण था। बच्चों ने फिल्म का भरपूर आनंद उठाया। इसके अलावा बच्चों के लिए आज डांस ट्रेनिंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!