Raftaar News Cg

BILASPUR: सीपत क्षेत्र में धर्मांतरण का मामला आया सामने, प्रत्येक रविवार प्रार्थना सभा लगाकर लोगों को उकसा रहा था आरोपी, 2 महीने से था फरार, मुखबिरी सूचना पर हुआ गिरफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में धर्मांतरण यानी धर्म परिवर्तन का मामला जोरो पर है। आए दिन धर्म परिवर्तन को लेकर शिकायतें आती रहती है। ताजा मामला जिले के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम गुड़ी से सामने आया है। जहां आरोपी के द्वारा अपने घर पर ही लोगों को ईसाई धर्म में परिवर्तन कराकर प्रत्येक रविवार को प्रार्थना सभा लगाया जा रहा था, जिसकी शिकायत सीपत थाने में ग्राम गुड़ी के ही प्रार्थी दीपक ठाकुर के द्वारा किया गया था। जहां आरोपी संतोष सूर्यवंशी रूपयों की लेनदेन कर और बच्चों को अच्छी स्कूल में शिक्षा दिलाने का प्रलोभन देकर उकसा रहा था।

इस मामले की जानकारी प्रार्थी दीपक ने गांव के सरपंच को दी। सरपंच ने प्रार्थी को थाने में शिकायत करने की सलाह दी, जिसके बाद धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने वाले आरोपी संतोष सूर्यवंशी के खिलाफ सीपत थाने में अपराध पंजीबद्ध कराया गया। मामले की जांच को लेकर पुलिस की टीम दो महीने से लगातार आरोपी के घर जा रही थी, मगर आरोपी फरार चल रहा था। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना के बाद सीपत पुलिस ने आरोपी संतोष सूर्यवंशी थाने लाकर पूछताछ की, जिसमें उसने धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने की बात कबूली। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से धार्मिक पुस्तकें बरामद कर ली है और आरोपी को धारा 4 छ.ग., 508 भादवि के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं।

कुछ दिनों पूर्व जमीन विवाद पर गया था, जेल:

आरोपी संतोष सूर्यवंशी के द्वारा ग्राम के बाजार लगने वालें सरकारी जमीन पर कब्जा किया जा रहा था, जिसकी शिकायत सरपंच सहित ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय में की थी। शिकायत के बाद राजस्व टीम द्वारा बेजाकब्जा हटवाया गया। बेजाकब्जा हटवाने के बाद दूसरे दिन फिर से आरोपी ने उस जमीन पर कब्जा करना शुरू कर दिया। जिस मामले सीपत पुलिस द्वारा आरोपी को धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

अर्चना झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

धर्म परिवर्तन के मामले में प्रार्थी के द्वारा 2 महीने पहले अपराध पंजीबद्ध कराया गया था। जिसके बाद आरोपी फरार चल रहा था, मुखबिरी सूचना पर आरोपी संतोष सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर लिया गया हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!