Raftaar News Cg

BILASPUR: 15 दिन में शहर अपराध मुक्त & शांति का टापू बनाने की दुहाई देने वाले भाजपा नेताओं की बोलती क्यों हैं, बंद..? नाकाम सरकार के कार्यकाल में अपराधियों के हौसले बुलंद: डॉ. उज्ज्वला…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में लगातार हो रही अपराधिक घटनाओं को लेकर आम आदमी की पुर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ. उज्वला कराडे ने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार किया है, उज्वला ने कहा है, कि बिलासपुर को 15 दिन में अपराध मुक्त शहर और शांति का टापू बनाने की दुहाई देने वाले जिले के भाजपा नेताओ की बोलती क्यों बंद है..? शहर में लगातार हत्या एवं लूट की घटनाएं आम हो गई है। खुलेआम कत्ल हो रहे हैं, चाकू बाजी हो रही है। भाजपा के चुनावी जुमले हवाबाजी साबित हो रहें है। चुनाव के पहले भाजपा नेता बडी बड़ी बाते कर रहे थे, कि शहर को 15 दिन में अपराध मुक्त कर देंगे। बिलासपुर शांत शहर बनाने की सौगंध खाने वाले नेताओ को क्या सांप सूंघ गया है । बिलासपुर शहर अपराधियों और गुंडों का गढ़ बन गया है और भाजपा के जुमलेबाज नेता शांत है। भाजपा सरकार बनते ही अपराधिक घटनाएं दो गुनी हो गई है। भाजपा के बेलतरा विधायक के पेट्रोल पंप पर चाकूबाजी इस बात का सबूत है, की भाजपा के राज में गुंडों को खुली छूट है। ढाबों में लूट एवं मारपीट हो रही है, मस्तूरी भवर गणेश की पुरानी मूर्ति चोरी हुए महीनो हो गए चोर गिरोह की बल्ले बल्ले है और बयान बाजी करने वाले भाजपा नेता चुप्पी साधे बैठे है। भाजपा की खोखली बयान बाजी तथा अपराधों पर अंकुश नहीं लगाने को लेकर आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी रही डॉ.उज्वला ने कहा है, कि जब से प्रदेश में भाजपा का शासन आया है, यहां दिनदहाड़े लूट और हत्या की वारदात हो रही है, चाकू बाजी की घटनाएं रिकॉर्ड बना रही है और नबालिको के साथ दुष्कर्म हो रहे हैं। सरकंडा क्षेत्र में युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हुई हत्या को आज भी बिलासपुर के लोग नहीं भूल पाएं है। शहर में पुलिस गस्त की पोल खुलती नजर आ रही हैं। उज्वला ने कहा की चुनाव के दौरान भाजपा ने जनता से झूठ बोलते हुए कहा था, कि बिलासपुर को शांति का टापू बनाएंगे, अपराध मुक्त शहर बनाएंगे। लेकिन उनकी सरकार बनते ही शहर में अपराध बढने लगे, जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। लोग हर दिन ठगी का शिकार हो रहे हैं।

दिनदहाड़े हत्या हो रही है, लूट एवं अपहरण की वारदात हो रही है, लोग ऑनलाइन ठगी के शिकार हो रहे हैं। साय सरकार आम जनता को सुरक्षा देने में पूरी तरह नाकाम है। आज शहर के लोग रात में घर से बाहर निकलने में डर रहे हैं। हर परिवार आज डर रहा है, की कब उनके घर में चोरी हो जाए, कब उनका बच्चा स्कूल से गायब हो जाए और कब उनके खाते से पैसा निकल जाए। शांति का टापू बनाने वालों से जनता पूछ रही है, कि आखिर कब अपराधों पर नियंत्रण लगेगा, कब उन्हें शांति का टापू दिखेगा। भाजपा ने कहा था, कि किसी भी अपराधियों को संरक्षण नहीं मिलेगा अपराधों पर पूरी तरह भाजपा सरकार का अंकुश होगा, लेकिन यहां तो अपराधी बैखौफ घूम रहे हैं और जुमलेबाज नेता चुप्पी साधे बैठे हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...