ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

जमानत पर छूटा आरोपी बना हत्यारा; आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या कर खुद को लगा लिया फांसी!

बालोद: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शुक्रवार को एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। दुष्कर्म के मामले में जेल से जमानत पर छूटा आरोपी सीधे आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचा और 54 वर्षीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उगेश्वरी देवांगन की धारदार हथियार से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने उसी केंद्र में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला देवरी थाना क्षेत्र के फरदफोड़ गांव का है। जानकारी के अनुसार फरदफोड़ निवासी 57 वर्षीय लखन देवांगन दोपहर के समय आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचा। उस वक्त बच्चे भोजन कर रहे थे। आरोपी ने पहले बच्चों को बाहर भेजा और सहायिका को भी केंद्र से बाहर कर दिया। इसके बाद अंदर से दरवाजा बंद कर उगेश्वरी देवांगन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद लखन देवांगन ने केंद्र के भीतर ही फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना मिलते ही देवरी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थाना प्रभारी राकेश ठाकुर के अनुसार 13 जनवरी को पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद उसे जेल भेजा गया था। हाल ही में जमानत पर छूटने के बाद उसने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद गांव में दहशत और शोक का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त! 15 अगस्त के नाम पर वायरल हुआ अजय चंद्राकर का पुराना VIDEO : सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर के ख... अमरकंटक चौक पर जन्मदिन मनाने के मामले में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे सहित चार पर FIR! बिलासपुर में तेज रफ्तार नगर निगम का पानी टैंकर पलटा; कई वाहन चपेट में..कोनी मार्ग पर मची अफरा-तफरी!