Raftaar News Cg

KAWARDHA: शराब दुकान से नहीं हो रहा मार्ग बाधित, अभी तक नहीं मिली कोई शिकायत: आबकारी अधिकारी….

कवर्धा: (अविनाश ठाकुर) जिले के विकासखण्ड पंडरिया अंतर्गत ग्राम कुण्डा-सैन्हाभाट मार्ग में संचालित देशी-विदेशी शराब दुकान के संचालन से किसी प्रकार का कोई मार्ग अवरूद्ध नहीं हो रहा है और न ही आवागमन बाधित हो रहा है। उक्त बातें जिला आबकारी अधिकारी आशा सिंह ने जारी बयान में कहीं। उन्होने कहा कि ग्राम कुण्डा-सैन्हाभाट मार्ग में देशी-विदेशी शराब दुकान का संचालन 5 जनवरी 2020 से निरंतर किया जा रहा है, लेकिन आज पर्यंत दुकान के संचालन से सामने से गुजरने वाले मुख्य मार्ग में आवागमन बाधित होने की कोई शिकायत सामने नहीं आई है। विभाग द्वारा इस बात का पूरा ख्याल रखा जाता है, कि दुकान में भीड़ होने की स्थिति में पार्किंग व्यवस्था सुव्यवस्थित ढंग से हो और मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों अथवा राहगीरों की किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। उन्होने कहा कि अगर भविष्य में ऐसी कोई शिकायत सामने आती भी है, तो विभाग इसे गंभीरता पूर्वक ध्यान में रखते हुए इसका समाधान करेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!