Raftaar News Cg

BILASPUR: नव मतदाताओं, वृद्ध मतदाताओं का हुआ सम्मान, शत प्रतिशत मतदान की ली शपथ….

बिलासपुर: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता जागरूता कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। लोकसभा निर्वाचन में लोगों की शत प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करने करने में हर वर्ग अपनी भागीदारी निभा रहा है। स्वीप के तहत प्रशासन द्वारा मतदाताओं को लोकतंत्र में भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित करने कई आयोजन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कोटा ब्लॉक के गनियारी के नारी शक्ति गारमेंट फैक्टरी के परिसर में नवमतदाताओं और वृद्धजनों के लिए सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्व. सहायता समूह की महिलाओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ और स्वीप के नोडल अधिकारी आरपी चौहान ने शिरकत कर मतदाताओं का सम्मान शॉल और श्री फल भेंटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपना योगदान अवश्य दें। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को मतदान की शपथ दिलाई। इस अवसर पर जनपद पंचायत के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में समूह की महिलाएं मौजूद थी। उल्लेखनीय है कि स्वीप के तहत जिले में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं जिसमें हर वर्ग अपनी भूमिका निभा रहा है,सभी को 7 मई मतदान के लिए प्रेरित करने अनेक आयोजन किये जा रहे हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!