Raftaar News Cg

BHILAI: कंप्यूटर अस्सिटेंट प्रोफेसर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा… प्यार में मिली असफलता, इसलिए दे रहा जान…

भिलाई: (प्रांशु क्षत्रीय) भिलाई के रूंगटा कालेज आर -1 के कंप्यूटर असिस्‍टेंट प्रोफेसर मनीष शर्मा ने बीती रात आत्महत्या कर ली। वे पिछले कुछ दिनों से मानसिक अवसाद में चल रहे थे। बताया गया कि किसी युवती के साथ मनीष का प्रेम संबंध था। जिसे लेकर वह काफी दिन से परेशान थे। शनिवार की रात 2:30 बजे तक उनके कमरे की लाइट जल रही थी। इसके बाद उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

प्यार में असफल होने पर असिस्‍टेंट प्रोफेसर ने कर लिया आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी ये बातें:-

घर वालों ने पुलिस को बताया कि रात को खाना खाने के बाद असिस्‍टेंट प्रोफेसर शर्मा अपने कमरे में चले गए थे, उसके बाद सुबह जब देर तक वह अपने कमरे से बाहर नहीं आए, तब घर वालों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा, जहां पर देखा कि प्रोफेसर शर्मा पंखे में लटके हुए थे। पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा हैं कि, प्‍यार में असफलता मिली, इसलिए जान दे रहा हूं। पुलिस द्वारा मृतक के शव को सुपेला स्थित सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता... कोटा; पिकनिक बनी जिंदगी की आखिरी यात्रा..कोरी डेम में नहाते वक्त गहरे पानी में डूबा शिक्षा विभाग का ... रतनपुर; चोरी के बाद दुकान में लगाई आग..रात की गश्त में पकड़ा गया आरोपी!