Raftaar News Cg

योगी आदित्यनाथ 2.45 में पहुंचेंगे बिलासपुर, स्वागत में शहरों में दौड़ेगा 30 बुल्डोजर, पुष्पवर्षा और गजमाल से होगा अभिनंदन….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ एक चुनावी सभा को सम्बोधित करने कल बिलासपुर आयेंगे। इसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं सहित आम लोगो में काफ़ी उत्सुकता देखी जा रही है, यही कारण है, कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने योगी जी के स्वागत में भव्य तैयारी कर रखी है, उनके स्वागत में बुल्डोजर और हाईड्रा का भी उपयोग किया जाएगा। सुबह 10 बजे से अच्छी तरह से सजी-धजी 30 नग बुल्डोजर शहर के सड़कों में दौड़ेगी। साथ ही उनके पीछे गाड़ियों का काफिला भी निकलेगा, जिसमे सवार युवामोर्चा के कार्यकर्ता आमसभा के पक्ष में वातावरण बनाएंगे।

योगी आदित्यनाथ एक विशेष विमान से दोपहर करीब 2.45 को एसईसीएल हेलीपेड में लैड करेंगे और ठीक 3 बजे बहतराई स्थित स्टेडियम में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। वे लोयला स्कूल रोड होते हुए सभा स्थल पहुचेंगे, जहा रास्ते पर खड़ी बुल्डोजर के काफिलों से उन पर पुष्प वर्षा की जाएगी। योगी जी जैसे ही स्टेडियम गेट पहुचेंगे, वहा पर खड़ी हाईड्रा उनका गजमाला से स्वागत करेगी। दरअसल लोकसभा अन्तर्गत होने वाली इस सभा की जिम्मेदारी बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला को दी गई है, अतः वे इसकी तैयारी में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाह रहे हैं। इस सभा को यादगार बनाने के दृष्टि से विगत चार दिनों से काफी मशक्कत कर रहे हैं, उन्होंने बताया कि यह हमारा सौभाग्य है, कि बेलतरा वासियों को योगी जी का मेजबानी करने का अवसर मिला है, अतः हम इस पल को सदा के लिए अपने स्मृतियों में कैद कर लेना चाहते हैं। लिहाजा बेलतरा क्षेत्र के कार्यकर्ता अपनी पूरी ऊर्जा, ताकत से जुटे हुए हैं। सोशल मीडिया और प्रचार वाहनों के माध्यम से लोगो तक सूचना पहुचाई जा रही है, कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है, व्यवस्था और सुरक्षा के सभी मानकों पर ध्यान दिया जा रहा है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता... कोटा; पिकनिक बनी जिंदगी की आखिरी यात्रा..कोरी डेम में नहाते वक्त गहरे पानी में डूबा शिक्षा विभाग का ... रतनपुर; चोरी के बाद दुकान में लगाई आग..रात की गश्त में पकड़ा गया आरोपी!