Raftaar News Cg

BILASPUR: हिंदू पर्व के उल्लास के बीच 10 मन्दिरों में तोड़फोड़, चोरी के बाद जानिए ऐसा हुआ क्या की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जल अर्पित कर ले रही आशीर्वाद….??

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) एक ओर पूरा विश्व नवरात्रि व हिंदू नववर्ष जैसे हिंदू पर्व का हर्षाेंउल्लास से आयोजन कर रहा होता हैं, लेकिन बिलासपुर जिले में एक ऐसी घटना घट जाती हैं, जिससे हिन्दू धर्म के लोगों को भारी आहत पहुंचती हैं। हिंदू धर्म में पूज्यनीय शिवलिंग को अज्ञात आरोपीयों के द्वारा खंडित किया जाता हैं, कई शिवलिंग को गायब कर दिया जाता हैं, जिससे समूचा हिंदू समाज काफी निराश नजर आता हैं।

मामला हैं, सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम सेलर का जहां से बीते रविवार को एक मामला सामने आता हैं, जिसमें 2 मंदिरो से शिवलिंग को खण्डित कर आधे हिस्से को गायब कर दिया जाता हैं। वहीं इसी तरह का दूसरा मामला सोमवार की रात का सामने आता हैं, जिसमें गांव के ही 8 शिव मंदिरो के शिवलिंग को खण्डित किया जाता हैं। घटना की जानकारी पुलिस को लगती हैं, सीपत पुलिस की टीम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा के साथ मौके पर पहुंचती हैं। जहां सर्च डॉग एवं कैमरा फुटेज के आधार पर आरोपीयों की तालाश की जाती हैं। सुबह से देर रात तक की मशक्कत के बाद भी आरोपीयों का कोई सुराग नहीं मिल पाता।

हिंदू संगठन एवं ग्रामीणों ने कार्यवाही की किए मांग:-

इस घटना के बाद क्षेत्र के हिन्दू संगठन व ग्रामीणों ने हिन्दू धर्म को आहत पहुंचाने वाले इस तरह के कृत्य को अंजाम देने वाले आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्यवाही की मांग की। साथ ही कार्यवाही नहीं होने की स्थिति में आंदोलन की बात कही। इस दौरान हिंदू संगठन से विक्रम सिंह, धनंजय गोस्वामी, तुषार चंद्राकार, रविकांत राजवाड़े, लोकेश कश्यप, सतीश गोस्वामी, वैभव तंबोली, विशाल तंबोली, कुलदीप यादव, शुभम यादव, जित्तू यादव मौजुद रहे।

शिव मंदिरों में शिवलिंगों की हो गई पुनः स्थापना:-

इस घटना की जानकारी लगते ही मामले की जांच करने पहुंचीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा ने सरपंच धनंजय ठाकुर को मंदिरो में खण्डित शिवलिंग को पुनः स्थापना करने की बात कहीं। जिसके बाद सरपंच के द्वारा मंगलवार की शाम सभी शिव मंदिरो में शिवलिंग की पुनः स्थापना की गई। शिवलिंग के पुनः स्थापना के बाद अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक ग्रामीण अर्चना झा, सरपंच धनंजय ठाकुर सहित पुलिस टीम द्वारा शिवलिंगो में जल अर्पित कर आशीर्वाद लिया गया।

20 दिन पहले भी सेलर के हाई स्कूल में चोरी, सरपंच ने कही ये बात:-

सरपंच धनंजय ठाकुर ने बताया की क्षेत्र में चोरी की वारदात अभी काफी बढ़ा हुआ हैं, युवा वर्ग पूरे नशे की गिरफ्त में हैं, क्षेत्र में धड़ल्ले से शराब बिक्री हो रही हैं, इन सब में अंकुश लगाना बहुत जरूरी हैं, क्योंकि ये भविष्य में समाज के लिए घातक हैं। 20 दिन पहले सेलर के शासकीय हाई स्कूल में चोरी हुआ, जिसमें लगभग लाखों का माल पार हुआ हैं। इस तरह के घटनाओं को देखते हुए पंचायत के द्वारा गांव के पूरे मोहल्ले के चौक-चौराहों में सीसीटीवी कैमरा लगाया जायेगा।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा:

ग्राम सेलर में अज्ञात बदमाश आरोपीयों के द्वारा शिव मंदिर से मूर्तियों को खण्डित किया गया हैं। ग्रामीणों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपीयों की तालाश जारी हैं, बहुत जल्द आरोपीयों की गिरफ्तारी होगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता... कोटा; पिकनिक बनी जिंदगी की आखिरी यात्रा..कोरी डेम में नहाते वक्त गहरे पानी में डूबा शिक्षा विभाग का ... रतनपुर; चोरी के बाद दुकान में लगाई आग..रात की गश्त में पकड़ा गया आरोपी!